सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi-Gorakhpur bus overturns in Unnao, 7 dead, 24 injured, including a police inspector

सुबह 5 बजे मचा कोहराम: दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौत

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 26 May 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Delhi-Gorakhpur bus overturns in Unnao, 7 dead, 24 injured, including a police inspector
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस मंगलवार सुबह पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दरोगा,  समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। वहीं तीन पुलिसकर्मी समेत 24 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बस में 52 यात्री थे। बाद कि रफ्तार इतनी तेज थी पलटने के बाद करी 100 मित्र तक घिसती चली गई।

Trending Videos


 दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 24 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ घयल यात्रियों की हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ये है मृतकों की सूची
-
शिवचरन राम, उप निरीक्षक, बिहार सीवान पुलिस
-सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र राम आधार जायसवाल, निवासी मुंडेरा बाजार चौरा चौरा, गोरखपुर

-विदेशी गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता, निवासी मधुपुर थाना पीपीगंज, गोरखपुर
-विजय कुमार पुत्र रामजीत, निवासी गोविंदपुर थाना कप्तानगंज, बस्ती

-एक अज्ञात बंदी
-एक महिला व अन्य अज्ञात यात्री

ये है घायलों की सूची
-
वसीम (33) पुत्र शमसुद्दीन, वजीरगंज, गया बिहार
-गोलू (22) पुत्र धर्मेंद्र, देवरिया

-रोहन (29) पुत्र सुरेन, जहानाबाद बिहार
-विनय पुत्र मुनिरका, बिसरोली, गोरखपुर

-धीरज (35), टिकरा सुहागकुली, महाराजगंज
-अरुण कुमार (28), कुसुमल बनी, गोरखपुर

-सुरेंद्र कुमार (33), खदानी, गोरखपुर
-अमरदीप (30) पुत्र प्रयाग गुप्ता, गोरखपुर

-फरमान अंसारी (30) पुत्र मिखिल अंसारी, शिकारपुर बिहार
-शाहिद अख्तर पुत्र लाल मोहम्मद, पीपरपाड़ी

-सोम अली (28) पुत्र इंसान अली, बस्ती
-धनंजय (34) पुत्र बच्चन प्रसाद, श्याम बिहार दिल्ली

-विष्णु (25) पुत्र गंगाराम, बस्ती
-अरविंद (20) पुत्र शशिधर, गोरखपुर

-राहुल (19) पुत्र त्रिलोकी, गोरखपुर
-गणेश दीक्षित (19) पुत्र अशोक दीक्षित, कुशीनगर

-आर्यन गुप्ता (12) पुत्र रामकुमार, कप्तानगंज बस्ती
-लेरब आलम (30) पुत्र मंजूर आलम, गोरखपुर

-परमजीत सिंह (28) पुत्र जितेंद्र यादव, गोरखपुर
-श्वेता यादव (25) पत्नी परमजीत, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed