{"_id":"69bdbbbdfe10a3a1f00f856c","slug":"demanded-from-the-cm-to-investigate-the-illegal-properties-of-the-accused-confiscate-them-and-run-bulldozers-on-their-houses-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1264433-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब CM पर ही भरोसा, दिलाएं न्याय: पत्नी का आरोप- साजिश रचकर मेरे पति को मार डाला, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब CM पर ही भरोसा, दिलाएं न्याय: पत्नी का आरोप- साजिश रचकर मेरे पति को मार डाला, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड
Sat, 21 Mar 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:57 AM IST
सार
सुशीला देवी ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 मार्च की सुबह करीब पांच बजे टहलते समय उनके पति की हत्या कर दी गई। इस वारदात को गांव के दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान, शेष यादव, लालजी यादव उर्फ गट्टू, धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येन्द्र, टिल्लू चौधरी और अभय पांडेय ने साजिश रचकर अंजाम दिया। आरोप लगाया कि दीपक गौड़ व शेष यादव के डंपर चालक राज चौहान और विपिन यादव को आगे कर केस को मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान मृतक राजकुमार चौहान के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी सुशीला देवी ने पति प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश रचकर उनके पति की हत्या की गई। असल आरोपियों को पुलिस बचा रही है।
पार्षद धर्मदेव चौहान को आरोपियों का लीडर बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रशासन से कठोर कार्रवाई और अवैध संपत्तियों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ आरोपियों के जेल जाने के बावजूद वारदात का पूरा सच अब तक सामने नहीं आया है। उन्होंने नामजद आरोपियों पर साजिश रचकर हत्या का आरोप लगाया।

मृतक राजकुमार चौराह और सीसीटीवी में कैद दोनों हत्यारोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशीला देवी ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 मार्च की सुबह करीब पांच बजे टहलते समय उनके पति की हत्या कर दी गई। इस वारदात को गांव के दीपक गौड़, धर्मदेव चौहान, शेष यादव, लालजी यादव उर्फ गट्टू, धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येन्द्र, टिल्लू चौधरी और अभय पांडेय ने साजिश रचकर अंजाम दिया।
सुशीला देवी का आरोप है कि दीपक गौड़ व शेष यादव के डंपर चालक राज चौहान और विपिन यादव को आगे कर केस को मोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीपक गौड़, गट्टू यादव, शेष यादव और रवि यादव अवैध रूप से मिट्टी की खोदाई कर रहे हैं और गाड़ियों का संचालन कर रहे हैं।

भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या( फाइल फोटो) और गिरफ्तार दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनके संरक्षक पार्षद धर्मदेव चौहान के पास करोड़ों की अवैध संपत्ति है। पति के गले से लूटी गई चेन अब तक बरामद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खुलेआम घूमने और प्रभाव के चलते केस सही दिशा में नहीं जा रहा। यह मामला साजिश के तहत करवाया गया अपराध है।
होली के दिन पति से विवाद की कोशिश की थी
सुशीला देवी ने आरोप लगाया कि होली के दिन दीपक गौड़ ने राज चौहान को अपने घर बुलाया था। उसी दिन उनके पति को नशे में धुत शेष यादव ने धमकाया था। सुशीला ने कहा कि पति राजकुमार जूडो-कराटे में ब्लैक बेल्ट थे। साजिश के तहत ही उनकी हत्या कराई गई है। सुशीला ने कहा कि पति की हत्या हो गई है। अब बेटे और भतीजे नीरज चौहान की जान को खतरा है।

रोती बिलखती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब सीएम पर ही भरोसा, दिलाएं न्याय
सुशीला देवी ने कहा कि एक विधायक व लखनऊ में रहने वाले एक प्रभावशाली व्यक्ति असल आरोपियों को बचा रहे हैं। नामजद आरोपियों की काॅल व व्हाट्सएप काॅल डिटेल निकाली जाए तो सारा सच अपने आप सामने आ जाएगा।
मामले को दबाने और छिपाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के पास बड़े-बड़े लोगों से फोन कराए जा रहे हैं। सुशीला देवी ने कहा कि सीएम योगी पर ही भरोसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अवैध संपत्तियों की जांच के साथ न्याय दिलाने की मांग की है।