{"_id":"6a5bef34e94033b4b40e4e87","slug":"deputy-cm-speaks-at-amar-ujalas-doctors-honour-2026-event-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1390862-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा काम की बात कर रही, सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर बांट रहे : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा काम की बात कर रही, सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर बांट रहे : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अमर उजाला की ओर से आभार समर्पण का-डॉक्टर्स सम्मान 2026 में बोले डिप्टी सीएम
- कहा- सभी दलों की बनाएं बैलेंस शीट, काम का तुलनात्मक अध्ययन करें
- पहले सरकारी खजाने से सैफई में होता था नाच, आज हो रहा विकास
गोरखपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को विकास, बेहतर कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते यूपी की बदलती तस्वीर सामने रखते हुए सपा और कांग्रेस को घेरा। कहा कि कहा कि वर्ष 2017 के पहले जनता का पैसा लोग अपनी जेबों में भरते थे। एक ही परिवार के लोग पद पर रहते थे। हालात बदल चुके हैं। भाजपा आज काम की बात कर रही है, वहीं सपा और कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है।
डिप्टी सीएम शनिवार को अमर उजाला एवं विकास केजरीवाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से आयोजित ''आभार समर्पण का- डॉक्टर्स सम्मान 2026'' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले टैक्स का पैसा एक परिवार में जाता था। जनता के पैसे से सैफई में नाच होता था। आज उसी टैक्स के पैसे से प्रदेश का विकास हो रहा है। अब चुनाव का समय आ रहा है। आप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार और सपा सरकार के कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन करें। अपनी समझ से बैलेंस शीट बनाएं, जो बेहतर हो उसी को वोट करें।
-
माफिया खत्म...अब हाईवे पर ब्रेक लेने की जरूरत नहीं
डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त था। गुंडा-माफिया का राज था। बेटियां शाम पांच बजे के बाद घर से निकलने में डरती थीं। बाहर से घर आना होता था तो भाई या पिता को जाना पड़ता था। आज प्रदेश में माफिया का खात्मा हो गया है। प्रदेश में फोरलेन कनेक्टिविटी है। पहले यहां से मऊ जाने पर पेट की आंतें बाहर आ जाती थीं। नई मोटरसाइकिल खराब हो जाती थी। अब ब्रेक लेने की जरूरत नहीं है। अब लखनऊ जाने में मात्र तीन घंटे लगते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि गोरखपुर में पहले एक हफ्ता दिन और एक हफ्ता रात में बिजली आती थी। मच्छर परेशान करते थे। डॉक्टरों पर पहले हमले होते थे। शिक्षा का स्तर नहीं था। अब स्कूल बढ़िया हो गए हैं। प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। पीने के पानी की कमी नहीं है। औद्योगिक विकास भी तेजी से हो रहा है। आज बड़ी संख्या में निवेश के ऑफर आ रहे हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुएं देश भर में सप्लाई हो रही है। भाजपा की सरकार में ये बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम पसीने से लथपथ मरीजों को देख भड़के
बोले-दो दिन में एसी लगाकर मुझे बताओ
गोरखपुर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार दोपहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में उमस भरी गर्मी में पसीने से लथपथ मरीजों देख डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने व्यवस्था पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से कहा कि इमरजेंसी वार्ड में दो दिन में एसी लगाकर मुझे बताएं और फोटो भी भेजें। कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सभी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। मरीजों से उन्होंने इलाज और व्यवस्था पर फीड बैक भी लिया।