सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diesel-petrol crisis deepens, crowds gather at pumps

Gorakhpur News: डीजल-पेट्रोल का संकट गहराया, पंपों पर उमड़ रही भीड़

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Diesel-petrol crisis deepens, crowds gather at pumps
विज्ञापन
- गैलन में तेल डंप कर रहे लोग, मेंहदावल से धनघटा तक पेट्रोल-डीजल की किल्लत
Trending Videos

- महुली के कुशहवा पेट्रोल पंप पर एक किमी लगी लाइन, पहुंची पुलिस

संतकबीरनगर। जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि पेट्रोल पंपों पर तेल टैंकर के पहुंचते ही भीड़ जमा हो जा रही है। कई स्थानों पर तो तेल आने की उम्मीद में लोगों ने बाइक लाइन में लगाकर छोड़ दी है। वहीं जिन पंंपों पर तेल मिला लोगों ने बाइक की टंकी फुल करा ली। यही काम अधिकतर चार पहिया वाहन मालिकों ने भी किया। दूसरी ओर जार और गैलन में लोग तेल भरवाकर घरों में डंप करने में लगे हैं। हालांकि प्रशासन ने डिब्बे में तेल देने पर रोक लगा दी है।
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत हो गई है। कहीं डीजल तो कहीं पेट्रोल नहीं है। कुछ जगहों पर पेट्रोल पंप ड्राई हैं। वहां डीजल, पेट्रोल दोनों नहीं है। खलीलाबाद के मुखलिसपुर ओवरब्रिज के पास पेट्रोल पंप से बृहस्पतिवार को एक अधिकारी की सरकारी गाड़ी बिना तेल के ही वापस हो गई। यहां सुबह डीजल नहीं था। बाद में पेट्रोल भी खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मेंहदावल बाईपास स्थित एक पंप पर दोपहर बाद तेल आने की सूचना पर लोग दिन के 12:00 बजे से ही लाइन में बाइक लगाकर किनारे खड़े हो गए। अपराह्न करीब तीन बजे टैंकर आया तो लोगों ने तेल भरवाया। इसके अलावा गोरखपुर और बस्ती रोड पर स्थित दो पेट्रोल पंप तेल के अभाव में बंद रहे।
यह स्थिति मेंहदावल से धनघटा तक है। जहां टैंकर न आने के कारण अधिकतर पंप बंद हैं। महुली इलाके में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ लगने से पंप कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सात पेट्रोल पंप हैं। इनमें से डीजल और पेट्रोल न होने के कारण पांच बंद हैं।
कुशहवा पेट्रोल पंप पर शाम को एक किमी लंबी लाइन लग गई। महुली थानाध्यक्ष ने पहुंचकर की स्थिति को संभाला।

तेल डंप करने के लिए अपना रहे यह तरीका
पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच लोगों ने तेल भी डंप करना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों में जार, डिब्बों में तेल मिल जा रहा है। जहां नहीं मिल रहा है, वहां लोग गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे हैं और बाद में पाइप के जरिये वही तेल डिब्बों में भर ले रहे हैं। फिर बाद में किसी और जगह से जाकर तेल भरा ले रहे हैं। तेल डंप करने का काम इस तरह चल रहा है।

वेल्डिंग तो किसी की रुकी ईंट सप्लाई
हमारा वेल्डिंग का काम है। इस समय डीजल न मिलने से कार्य प्रभावित हो रहा है। लाइट कटने पर जेनरेटर चलाने के लिए डीजल की जरूरत पड़ती है।
-घनश्याम, महुली


मुझे डाॅक्टर को दिखाने के लिए लखनऊ जाना था, लेकिन अधिकतर पेट्रोल पंपों पर तेल की दिक्कत के चलते लखनऊ जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
-शोएब अहमद, छितही


हमारा ईंट-भट्ठा है। इस समय डीजल न मिलने से ईंट की सप्लाई प्रभावित हो रही है। लोगों का ऑर्डर लगा है, लेकिन हम उसे दे नहीं पा रहे हैं।
-असजद हुसैन, महुली

मेंहदावल में भी कई पेट्रोल पंप ड्राई
मेंहदावल। क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल का संकट बरकरार है। दोपहिया वाहन लेकर पेट्रोल लेने पहुंचे लोगों का टैंक फुल नहीं किया गया। वहीं बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप ड्राई हो गया है। अन्य पंपों पर पेट्रोल तथा डीजल है, लेकिन कर्मचारी 1000 से 1500 तक रुपये का ही डीजल दे रहे हैं। नगर क्षेत्र में कुल पांच पंप हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच पंप है। बुधवार की देर शाम नौलखा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल तथा पेट्रोल की किल्लत रही। खेती किसानी से जुड़े किसानों को परेशानी होने लगी है। कस्बे से सटे बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही डीजल, पेट्रोल का अभाव रहा।


गेहूं की कटाई को लेकर किसान चिंतित, डीजल के लिए हो रहे परेशान
- किसानों ने कहा- पंपों पर नहीं मिल रहा तेल


धनघटा। क्षेत्र के चार पेट्रोल पंपों में से बृहस्पतिवार को दो पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध रहा, जहां लंबी कतार सुबह से शाम तक लगी रही। शेष दो पर डीजल-पेट्रोल आने का लोग इंतजार कर रहे थे। धनघटा में श्रीराम फिलिंग स्टेशन, हमारा पंप बंडा बाजार, नायरा पेट्रोल पंप सेमरडाडी में डीजल और पेट्रोल बृहस्पतिवार को सुबह से ही समाप्त हो गया। यहां तेल के लिए आने वाले लोग तेल न मिलने के कारण परेशान हो गए। फिलिंग स्टेशन रुपिन, मलौली पेट्रोल पंप पर तेल उपलब्ध था तो यहां चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी कतार के बाद लोग जार लेकर लाइन में लग रहे। किसान रामनवल, राजकिशोर, संदीप कुमार, लालचंद, रामअवतार का कहना था कि इस समय गेहूं की कटाई का कार्य कहीं-कहीं शुरू हो गया है। अन्य जगहों पर शुरू होने वाला है। ऐसे समय में डीजल न मिलने के कारण कटाई और मड़ाई लटक जाएगी। किसानों का कहना है कि फसलों के ऊपर से गए हुए विद्युत तार के कारण कटाई का कार्य और जल्दी कराने की जरूरत है, लेकिन इस समय में तेल न मिलने के कारण गेहूं की कटाई नहीं हो पाएगी।
डीजल न मिलने से ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और कंबाइन मशीन बंद होने की कगार पर हैं। किसानों का कहना है कि उनकी पूंजी इस समय खेतों में लगी हुई है। यदि समय से कटाई-मड़ाई नहीं हो पाई और मौसम खराब हो गया या आग लगने की घटना हो गई तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिगना गांव निवासी किसान पवन यादव का कहना है कि फसल तैयार है, लेकिन डीजल के अभाव में कटाई नहीं हो पा रही है, जिससे सबसे बड़ी चिंता फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की है। वहीं किसान रणजीत मिश्रा का कहना है कि जमीनी हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल के लिए मारामारी मची हुई है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी डीजल नहीं मिल पा रहा है। जिगना गांव निवासी देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह खड़ी हो गई है कि तैयार फसल की कटाई-मड़ाई कैसे होगी।

जनपद में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, जितनी जरूरत है उतना ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें।
-आलोक कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed