सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Innocent Child Dies in Road Accident in Gorakhpur's Janipur Area; Struck by School Bus

अंधे मोड़ ने ले ली जान: स्कूल बस की टक्कर से 18 माह के मासूम की मौत, इस स्कूल के बस से हुआ दर्दनाक हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, जानीपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच डेहरीभार मार्ग पर अपने घर के सामने खेल रही नित्या (18 माह) पुत्री सुनील कुमार अचानक तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आ गई। टक्कर से बच्ची दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

Innocent Child Dies in Road Accident in Gorakhpur's Janipur Area; Struck by School Bus
मासूम की मौत पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौसहर उर्फ बेलवाभारी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस की टक्कर से 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। वहीं, मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच डेहरीभार मार्ग पर अपने घर के सामने खेल रही नित्या (18 माह) पुत्री सुनील कुमार अचानक तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आ गई। टक्कर से बच्ची दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोला ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनास्थल के पास मार्ग पर झांड़िया उगी हैं और अंधा मोड़ है, जिससे हादसे की आशंका पहले से बनी रहती है। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उपनगर गोला में संचालित एमसीए पब्लिक स्कूल की बस तेज गति से आकर बच्ची को टक्कर मारते हुए फरार हो गई। परिजनों का दावा है कि घटना के समय आसपास लगे कैमरों में डेहरीभार मार्ग से एमसीए स्कूल की बस तेज रफ्तार में गुजरते हुए दिखाई दे रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed