सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Illegal hookah bar was running in Club 17 of Gorakhpur, 4 employees arrested

गोरखपुर 'क्लब 17' रेस्टोरेंट: झांसा देकर बुलाए जाते थे युवक-युवती, चला रहे थे हुक्का बार; 4 कर्मचारी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच में यह भी सामने आया कि क्लब 17 में कम उम्र के लड़के-लड़कियों को लाइसेंस का झांसा देकर बुलाया जाता था और उन्हें हुक्का पीने के लिए उकसाया जाता था। इसके बदले प्रति व्यक्ति 1000 से 1500 रुपये तक वसूले जाते थे। संचालकों की इन हरकत से स्थानीय लोगों में आक्रोश था।
 

Illegal hookah bar was running in Club 17 of Gorakhpur, 4 employees arrested
गिरफ्तार चारों कर्मचारी और इसी क्लब में चल रहा था अवैध हुक्का बार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कैंट पुलिस ने रविवार रात दाउदपुर स्थित 'क्लब 17' रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने मौके से चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में हुक्का उपकरण, फ्लेवर युक्त तंबाकू और अन्य सामग्री बरामद की गई है। दो संचालक मौके से भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Trending Videos


पुलिस को पता चला कि यहां आने वालों से 1000 से 1500 रुपये तक वसूले जाते थे। क्लब के भीतर हुक्का, फ्लेवरयुक्त तंबाकू और अन्य सामग्री खुलेआम परोसी जा रही थी। किसी भी तरह का वैध लाइसेंस मौजूद नहीं था। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि क्लब 17 नामक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने आधी रात को फोर्स संग छापा मारा। पुलिस को देखते ही दो संचालक मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गोला के केशवपार निवासी सत्यम कुमार, महाराजगंज के भेड़िया, कोठीभार निवासी विशाल गौड़, कैंट के मोहद्दीपुर निवासी कृष कुमार और गाजीपुर के दाउनपुर नानहरा निवासी समद सिद्दीकी शामिल हैं।

पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट का संचालन रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी विजय विक्रम सिंह और देवरिया जिले के भिंगारी बाजार निवासी शिवम कुमार शाही की ओर से किया जा रहा था। दोनों मौके से भाग निकले।

उधर, पुलिस ने क्लब से 15 हुक्का पाइप (चिलम सहित), 22 जार फ्लेवरयुक्त तंबाकू, 74 छोटे पैकेट फ्लेवर तंबाकू, तीन बॉक्स कोयला, 30 डिस्पोजेबल माउथ टिप्स, एक कोल बर्नर और चार आइस चेंबर चिलर बरामद किए हैं।

लाइसेंस का झांसा देकर बुलाए जाते थे युवक-युवतियां
जांच में यह भी सामने आया कि क्लब 17 में कम उम्र के लड़के-लड़कियों को लाइसेंस का झांसा देकर बुलाया जाता था और उन्हें हुक्का पीने के लिए उकसाया जाता था। इसके बदले प्रति व्यक्ति 1000 से 1500 रुपये तक वसूले जाते थे। संचालकों की इन हरकत से स्थानीय लोगों में आक्रोश था।

मौके से भागने में दो युवकों के घायल होने का दावा
पुलिस के छापा के दौरान पहले मंजिल से कूदकर भागने में दो युवकों के भी घायल होने का दावा किया जा रहा है। दोनों युवकों का शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि इस संबंध में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed