सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of a young man was found tied to a tree in Gorakhpur's Chauri Chaura.

UP: परिवार में विवाद के बाद घर से निकला था युवक, पेड़ से गमछा-शर्ट के फंदे पर लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, सरदारनगर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार सुबह नहर की ओर जा रहे एक ग्रामीण की नजर पेड़ की डाली से लटक रहे शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गांव निवासी धनन्जय उर्फ अनुज सिंह (28) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन कुछ देर रुकने के बाद बिना कुछ बोले वापस लौट गए।

The body of a young man was found tied to a tree in Gorakhpur's Chauri Chaura.
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मंगलवार तड़के एक 28 वर्षीय युवक का शव नहर किनारे पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos


मंगलवार सुबह नहर की ओर जा रहे एक ग्रामीण की नजर पेड़ की डाली से लटक रहे शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान गांव निवासी धनन्जय उर्फ अनुज सिंह (28) पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजन कुछ देर रुकने के बाद बिना कुछ बोले वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद शव को नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि मृतक का घर घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाता था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक घर से चला गया था। मंगलवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव गमछा और शर्ट से बने फंदे के सहारे लटक रहा था, वहीं बंडी पर एक स्थान पर खून के निशान भी पाए गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed