{"_id":"69e694c738c80b37600d1e80","slug":"geeta-press-started-printing-both-volumes-will-be-published-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1295532-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता प्रेस : अब आर्ट पेपर पर श्रीमद्भागवत महापुराण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता प्रेस : अब आर्ट पेपर पर श्रीमद्भागवत महापुराण
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धार्मिक ग्रंथों के प्रकाशन में देश-विदेश में अपनी पहचान रखने वाले गीता प्रेस ने एक और अभिनव पहल की है। अब पहली बार श्रीमद्भागवत महापुराण को उच्च गुणवत्ता वाले आर्ट पेपर पर रंगीन चित्रों के साथ प्रकाशित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को न सिर्फ बेहतर छपाई गुणवत्ता की यह ग्रंथ मिलेगी, बल्कि इसका स्वरूप भी अधिक आकर्षक दिखेगा। प्रथम खंड मई तक तैयार हो जाएगा।
गीता प्रेस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमद्भागवत महापुराण के आर्ट पेपर पर प्रकाशित होने के बाद अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज व नेपाल की शाखाओं में भी भेजा जाएगा। श्रीमद्भागवत महापुराण के दो खंड, प्रथम और द्वितीय प्रकाशित किए जाएंगे। वर्तमान में प्रथम खंड की छपाई का कार्य तेजी से जारी है और इसे मई माह तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
इस संस्करण में विशेष रूप से आर्ट पेपर का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ग्रंथ में प्रकाशित चित्र, श्लोक और विवरण पहले की अपेक्षा अधिक स्पष्ट नजर आएंगे। पहले चरण में प्रथम खंड की लगभग तीन हजार प्रतियों की छपाई की जा रही है। इसके बाद द्वितीय खंड की छपाई शुरू होगी, जिसकी भी करीब तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। इस पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि श्रीमद्भागवत महापुराण की छपाई की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे।
इस संबंध में गीताप्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि आर्ट पेपर पर प्रकाशित यह विशेष संस्करण श्रद्धालुओं और संग्रहकर्ताओं के बीच खासा लोकप्रिय होगा। श्रीमद्भागवत महापुराण के दोनों खंडों का प्रकाशन आर्ट पेपर पर किया जा रहा है। प्रथम खंड का प्रकाशन जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X