{"_id":"69e695083e38d6d1bf031ebb","slug":"he-was-absconding-since-december-18-2025-eight-accused-are-already-in-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1296068-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक अपहरण कांड : एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक अपहरण कांड : एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हॉस्पिटल संचालक व सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण मामले में शाहपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार सुबह मामले में भागे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिकरीगंज के गोटिया बिसुनी निवासी अंशुमान त्रिपाठी उर्फ अंश 18 दिसंबर 2025 को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से भागा हुआ था। पुलिस के अनुसार, गिरोह के आठ अन्य सदस्य पहले ही जेल में हैं।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई 2025 की सुबह पादरी बाजार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक और सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल साइकिल से रेलवे स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान कौआबाग अंडरपास के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया। अपहरण के बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी डाॅ. सुषमा जायसवाल, जो बस्ती जिले में तैनात हैं, उनसे फोन पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से घेराबंदी की और महज 12 घंटे के भीतर अशोक जायसवाल को सुरक्षित खोज लिया था। इस दौरान तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस जांच में पता चला कि इस पूरे अपहरण की साजिश अशोक जायसवाल के पूर्व किराएदार ज्वेलर प्रदीप सोनी ने रची थी, जो व्यापार में घाटे और कर्ज के बोझ से परेशान था। उसने कमालुद्दीन गैंग को सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया था। पुलिस पहले ही प्रदीप सोनी, कमालुद्दीन समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। अब एक और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले में कार्रवाई और तेज हो गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X