सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl's Body Found in Shop at Golghar, Gorakhpur; Shop Had Been Closed for Three Days

3 दिन से बंद थी दुकान: गोलघर में फ्लेक्स की दुकान के भीतर था महिला का शव, तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, जहां एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला। शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी।

Girl's Body Found in Shop at Golghar, Gorakhpur; Shop Had Been Closed for Three Days
शव को बाहर निकालती पुलिस और मृतका गंगोत्री की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में स्थित जिला परिषद रोड पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एमपी बिल्डिंग में स्थित “एक्सवाईजेड फ्लेक्स प्रिंटिंग” नामक दुकान के अंदर एक युवती का शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी, जिससे आसपास के दुकानदारों को पहले ही संदेह हो रहा था।

Trending Videos


बुधवार को जब दुकान के आसपास से तेज दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

Girl's Body Found in Shop at Golghar, Gorakhpur; Shop Had Been Closed for Three Days
जिला पंचायत शव के सामने दुकान से शव बाहर निकालती पुलिस - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, जहां एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला। मृतका की पहचान गंगोत्री (25) के रूप में हुई है, जो महराजगंज जिले के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की निवासी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed