{"_id":"6a0e26076956286004030d3a","slug":"disabled-children-will-get-a-big-relief-speech-therapy-will-start-in-the-womens-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1327252-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत, महिला अस्पताल में शुरू होगी स्पीच थेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत, महिला अस्पताल में शुरू होगी स्पीच थेरेपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुलाई से शुरू होगा विशेष पुनर्वास केंद्र, कृत्रिम हाथ-पैर लगाने की भी मिलेगी सुविधा
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में जल्द ही दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष पुनर्वास केंद्र शुरू होने जा रहा है। शासन की पहल पर बनने वाले इस केंद्र में बच्चों को स्पीच थेरेपी और फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जाएगी। इससे शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
जिला दिव्यांग अधिकारी कमलेश वर्मा ने बताया कि जिला महिला अस्पताल की एसएनसीयू बिल्डिंग में केंद्र के लिए जगह चयनित कर ली गई है। शासन की ओर से इस परियोजना के लिए नौ लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। केंद्र को जुलाई माह से शुरू करने की तैयारी चल रही है। यहां दिव्यांग बच्चों को स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही जिला पुनर्वास केंद्र में कृत्रिम हाथ और पैर लगाने की सुविधा भी मिलेगी। केंद्र के संचालन के लिए आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह केंद्र दिव्यांग बच्चों के विकास और प्रशिक्षण में मददगार साबित होगा। इससे जरूरतमंद परिवारों को बेहतर इलाज और पुनर्वास सेवाएं जिले में ही मिल सकेंगी।
Trending Videos