फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute over dog barking at children; neighbor beats up young man.

Gorakhpur News: बच्चों पर कुत्ते के भौंकने से विवाद, पड़ोसी ने युवक को पीटा

Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute over dog barking at children; neighbor beats up young man.
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सेंदुली-बेंदुली गांव में बच्चों पर पालतू कुत्ते के भौंकने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बच्चों पर भौंकने से मना करने पर पड़ोसी युवक आर्यन ने शैलेंद्र कुमार पर हमला कर दिया। उसे सड़क पर पटककर लात-घूंसों और लाठी-डंडे से पीटा। इस दौरान कुत्ते के काटने से भी वह घायल हो गया।
विज्ञापन

बचाव में आई शैलेंद्र की पत्नी के साथ भी मारपीट का आरोप है। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेंदुली-बेंदुली गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के बगल में बबिता अपने बेटे आर्यन और बेटी के साथ रहती हैं। उनके पास एक पालतू कुत्ता है जो अक्सर छोटे बच्चों को देखकर भौंकता और उन्हें दौड़ाता है। शैलेंद्र का आरोप है कि कई बार कुत्ते ने बच्चों को काट भी लिया है। इसे लेकर परिवार में दहशत बनी रहती है। कुत्ते को लेकर शिकायत करने पर पड़ोसी विवाद करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र के मुताबिक, 15 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके बच्चे पड़ोसी के घर के सामने से जा रहे थे। तभी कुत्ता बच्चों पर भौंकने लगा। बच्चे डर गए। उन्हें बचाने के लिए शैलेंद्र ने पास में पड़ी छोटी ईंट कुत्ते की तरफ फेंकी ताकि वह भौंकना बंद कर दे। आरोप है कि ईंट फेंकने के बाद बबिता का बेटा आर्यन वहां पहुंचा और शैलेंद्र से विवाद करने लगा। उसने शैलेंद्र को तेज धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारने का आरोप है। इस दौरान कुत्ते ने भी शैलेंद्र को कई जगह काट लिया। शैलेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी बचाने के लिए पहुंचीं तो बबिता ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाया।



गड़ासा लेकर दौड़ाने का भी आरोप
पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान आर्यन गड़ासा लेकर उनकी ओर दौड़ा। किसी तरह उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में पति-पत्नी दोनों के घायल होने की बात कही गई है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामानंद राय ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed