फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DJ system comes into contact with high-tension line in Gorakhpur one Kanwariya dies, another injured

UP: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन से टच हुआ डीजे, एक कांवड़िया की मौत, एक गंभीर घायल

Sun, 16 Aug 2026 04:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 16 Aug 2026 04:19 PM IST
सार

गोरखपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कांवड़ यात्रा में लगा डीजे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में एक कांवड़िया की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन
DJ system comes into contact with high-tension line in Gorakhpur one Kanwariya dies, another injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के पिपराइच इलाके के जंगल तिनकोनिया पिपराइच मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से सट गई। इस घटना में एक कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कांवड़ियों का एक जत्था दोहरीघाट से जल लेकर लौट रहा था। वे डीजे बजाते हुए पादरी बाजार होते हुए जंगल धूसड़ के आगे तिनकोनिया जंगल क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली पर रखा डीजे सड़क किनारे लटकी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तार से तेज चिंगारी निकली और मौके पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


हादसे में दो कांवड़िए गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मदद की। सभी को पिपराइच सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक की मौत, एक गंभीर झुलसा
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक कांवड़िए ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पिपराइच के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा निवासी 24 वर्षीय करण चौहान के रूप में हुई है। वहीं, झझवा चौराहा निवासी 25 वर्षीय मोहन भारती का इलाज अभी भी चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

इस दुखद घटना के बाद मृतक करण चौहान के घर में कोहराम मच गया है। परिवार में शोक का माहौल है। डीजे संचालक ने घटनास्थल पर ही अपना डीजे खोलकर उतार लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed