फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tension in Kushinagar over student Murder family adamant on demands for ₹1 crore compensation and a job

कुशीनगर में छात्र की हत्या के बाद तनाव: एक करोड़ का मुआवजा, नौकरी की मांग पर अड़ा परिवार; परिवार ने की ये मांग

Sun, 16 Aug 2026 04:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 16 Aug 2026 04:10 PM IST
सार

कुशीनगर में छात्र की हत्या के बाद तनाव का माहौल है। परिजन ने एक करोड़ का मुआवजा मांगा है साथ ही नौकरी की भी मांग की है। इसके अलावा भी कई और मांगें परिवार ने रखी हैं। परिजनों ने शव रोकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Tension in Kushinagar over student Murder family adamant on demands for ₹1 crore compensation and a job
मृत छात्र करन की फाइल फोटो और मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बे में शुक्रवार को एक निजी इंटर कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 12 वर्षीय छात्र करन साहनी की ईंट से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शनिवार रात शव को लगभग आठ घंटे तक पोस्टमार्टम के बाद घर के दरवाजे पर रोककर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को एक पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपियों को संरक्षण देने वाले कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई, कॉलेज की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाने और धरना देने वालों पर कोई कार्रवाई न करने की मांग शामिल है। 
विज्ञापन


देर रात करीब 10 बजे परिजन शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए, जिसके बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए चकबंदी चौक और मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना का विवरण: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 हरिहरनाथ दक्षिण मोहल्ले का रहने वाला प्रिंस साहनी कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। मथौली कस्बे के एक इंटर के छात्र से 11 अगस्त को नल पर पानी पीने को लेकर प्रिंस का विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को मथौली निवासी छात्र अपने चचेरे भाई सोनू और कुछ अन्य युवकों के साथ कॉलेज पहुंचा।

 

दोपहर करीब 12:30 बजे कॉलेज की छुट्टी होने पर चकबंदी चौराहे पर दोनों गुट भिड़ गए। इस दौरान प्रिंस की ओर से करन साहनी और मोहल्ले के कुछ अन्य लड़के भी मौके पर पहुंचे थे। दूसरे गुट द्वारा की गई ईंट की वार से करन साहनी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़, पुलिसकर्मी घायल
घटना की सूचना मिलते ही करन साहनी के मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो उठे। आरोप है कि पुलिस दो आरोपियों को थाने ले गई थी, जिसे भीड़ ने आरोपियों को छिपाने का प्रयास माना। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कॉलेज का गेट तोड़कर अंदर घुस गई और जमकर तोड़फोड़ की।

कॉलेज परिसर में रखे बर्तन और अन्य सामान सड़क पर फेंक दिए गए। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई। पथराव में रोशन त्रिपाठी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। करन की बहन और मोहल्ले की एक अन्य महिला भी पथराव में घायल हुईं।

मार्ग जाम, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला शांत
कॉलेज से निकले लोगों ने दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कप्तानगंज-हाटा मार्ग को जाम कर दिया। बवाल बढ़ता देख छह थानों की पुलिस और पीएसी को मौके पर बुलाया गया। शाम चार बजे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाया।

 

हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच जारी
कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में एक बालक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र, उसके चचेरे भाई सोनू और कॉलेज के शिक्षक आदित्य, सुबरन भारती और अमित साहनी के खिलाफ कप्तानगंज पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की तैनाती
घटना के बाद से कस्बे में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर चकबंदी चौक और मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed