सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Do not share OTP, bank account or any confidential information with unknown persons

Gorakhpur News: पेंशनरों के पास जालसाजों के आ रहे फोन, रेलवे ने किया आगाह

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Do not share OTP, bank account or any confidential information with unknown persons
विज्ञापन
- अंजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक खाता या कोई गोपनीय जानकारी साझा न करें
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। जालसाजों ने रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारियों से ठगी के लिए नया पैंतरा अपनाया है। पेंशन अनुभाग का अधिकारी और कर्मचारी बनकर फोन पर ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी मांग रहे हैं। शिकायत मिलने पर रेलवे प्रशासन ने आगाह किया है।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि लेखा विभाग के पेंशन अनुभाग से कोई गोपनीय जानकारी नहीं मांगी जाती है। संदिग्ध कॉल आने पर तत्काल संबंधित बैंक, पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल पर सूचना दें। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में अज्ञात व्यक्ति स्वयं को पेंशन अनुभाग का अधिकारी, कर्मचारी बताकर पेंशनरों को फोन कर रहे हैं। वे पेंशन से संबंधित विभिन्न मामलों (जैसे पेंशन संशोधन, जीवन प्रमाणपत्र, एरियर भुगतान आदि) का हवाला देकर पेंशनरों से उनकी व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधित गोपनीय जानकारी (आधार संख्या, बैंक खाता विवरण, ओटीपी, एटीएम कार्ड विवरण आदि) प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकार की घटनाएं पेंशनरों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की आशंका उत्पन्न कर रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआरओ ने पेंशनरों से अपील है कि लेखा विभाग के पेंशन अनुभाग की ओर से किसी भी पेंशनर से फोन पर बैंक ओटीपी या व्यक्तिगत गोपनीय जानकारी नहीं मांगी जाती है। पेंशनर्स किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। आधिकारिक जानकारी केवल विभाग कार्यालय के माध्यम से ही प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed