सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dust storm caused trouble for the entire day

Gorakhpur News: धूल भरी आंधी से बिगड़ा मौसम, आज और कल हल्की बारिश के आसार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Dust storm caused trouble for the entire day
विज्ञापन
गोरखपुर। धूल भरी आंधी के कारण शुक्रवार को मौसम बिगड़ा-बिगड़ा सा रहा। दोपहर बाद बादल घिरने से गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली लेकिन आंधी ने लोगों को परेशान किया। शनिवार से दो दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इसका असर गोरखपुर में भी दिख सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह, न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।
Trending Videos


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को लगभग 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान सड़कों पर धूल उड़ते रहे। अनुमान है कि, शनिवार को पूर्वी यूपी में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शनिवार और रविवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के जनपदों में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। छह अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद सात से नौ अप्रैल के बीच दोबारा आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। इससे अगले कुछ दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है।




एक्यूआई 100 के पार पहुंचा
शुक्रवार को एक्यूआई अचानक बढ़ गया। इसके बढ़ने की वजह धूल भरी तेज हवाओं को माना जा रहा है। शुक्रवार को उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर एक्यूआई न्यूनतम 35, अधिकतम 154 और औसतन 108 दर्ज किया गया। एमएमएमयूटी स्थित मैनुअल मॉनिटरिंग केंद्र में शुक्रवार को एक्यूआई 62, गोलघर में 84 और गीडा में 130 दर्ज किया गया।


जरूरी है सावधानी
एमएमएमयूटी स्थित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परियोजना के सहायक वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ यादव ने बताया कि धूल की वजह से एक्यूआई में वृद्धि हुई है। इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इससे आंखों में जलन, लालपन, गले में खराश, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। अस्थमा या एलर्जी से ग्रसित लोगों के लिए ज्यादा खतरा है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि अनावश्यक बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। घर के खिड़की व दरवाजे बंद रखें। पानी ज्यादा पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed