फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmer's throat slit by Chinese kite string; required seven stitches.

Gorakhpur News: चीन के मांझे से किसान का गला कटा, लगे सात टांके

Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer's throat slit by Chinese kite string; required seven stitches.
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में सोमवार शाम चीन के मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार किसान राम प्रताप निषाद (55) का गला कट गया। किसी तरह उन्होंने अपनी टीशर्ट निकालकर गले पर बांधी और इलाज के लिए चौराहे पर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उनके गले पर सात टांके लगाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौसड़ निवासी रामप्रताप निषाद सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से हरैया सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक चीनी मांझे में उनकी गर्दन में फंस गई। मांझे की धार से उनका गला कट गया। इससे वह बाइक से गिर पड़े। हादसे के बाद तेजी से खून निकलने लगा। रामप्रताप ने बताया कि उन्होंने तत्काल अपनी टीशर्ट उतारी और उसे गले पर बांध लिया। इसके बाद किसी तरह चौराहे पर स्थित डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उपचार किया और कटे स्थान पर सात टांके लगाए।
विज्ञापन

स्थानीय दिनेश निषाद के मुताबिक, सोमवार को इलाके में बड़ी संख्या में लोग पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान चीनी मांझा सड़क तक पहुंच गया और किसान उसकी चपेट में आ गए। राहगीरों का कहना है कि सड़क पर इस तरह मांझे के पड़े रहने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed