{"_id":"6a5dab97e4fd7be8fb02b6ef","slug":"flight-arrives-at-gorakhpur-airport-bags-of-24-passengers-left-behind-at-delhi-airport-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर आई इंडिगो फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 24 यात्रियों का सामान छूटा-यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर आई इंडिगो फ्लाइट, दिल्ली एयरपोर्ट पर ही 24 यात्रियों का सामान छूटा-यात्रियों ने किया हंगामा
Mon, 20 Jul 2026 10:31 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:31 AM IST
सार
रविवार अपराह्न करीब 3:15 बजे दिल्ली से इंडिगो का विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। बैगेज बेल्ट पर लंबे इंतजार के बाद भी 24 यात्रियों का सामान नहीं पहुंचा। इस पर यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से रविवार को गोरखपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के 24 यात्रियों का सामान तकनीकी कारणों से दिल्ली एयरपोर्ट पर ही छूट गया। बैगेज नहीं मिलने पर यात्रियों ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने सोमवार तक सामान घर पहुंचाने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
रविवार अपराह्न करीब 3:15 बजे दिल्ली से इंडिगो का विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। बैगेज बेल्ट पर लंबे इंतजार के बाद भी 24 यात्रियों का सामान नहीं पहुंचा। इस पर यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर पर शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती स्तर पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद एयरलाइन अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि तकनीकी कारणों से संबंधित बैगेज दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रह गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि छूटा हुआ सामान सोमवार सुबह तक सुरक्षित तरीके से यात्रियों के घर पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद यात्री शांत हो गए।
उधर, दिनभर मौसम और परिचालन संबंधी दिक्कतों का असर उड़ानों पर भी देखने को मिला। हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 52 मिनट की देरी से पहुंची। इसके चलते वापसी की उड़ान भी विलंब से संचालित हुई।

मुंबई की उड़ान निरस्त, यात्रियों को हुई परेशानी
शाम करीब पांच बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एयरलाइन ने यात्रियों को टिकट रिफंड कराने या अगले दिन की उड़ान में यात्रा करने का विकल्प दिया। उड़ान निरस्त होने से देर तक यात्री परेशान रहे।
एयरलाइन को निर्देश दिए गए हैं कि दिल्ली में छूटे सभी बैगेज को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जल्द, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से गोरखपुर मंगाकर संबंधित यात्रियों तक पहुंचाया जाए ताकि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो: संजय कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर, गोरखपुर