{"_id":"69bf0165f4d3b610e90496b7","slug":"following-heavy-rain-and-strong-winds-on-saturday-morning-power-supply-was-disrupted-in-several-areas-of-the-city-due-to-a-fault-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1265434-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश से कई जगहों पर फाल्ट से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश से कई जगहों पर फाल्ट से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में फाल्ट के कारण बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट के कारण दो से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
शाहपुर क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। बारिश के बाद लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। वहीं खोराबार में सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रही, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बताया गया कि बारिश के दौरान इंसुलेटर पंचर होने से आपूर्ति ठप हो गई थी।
इसके अलावा मोहद्दीपुर, बिछिया, गायत्री नगर और पादरी बाजार जैसे इलाकों में भी फाल्ट के कारण कहीं-कहीं बिजली बाधित रही। हालांकि, विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया और धीरे-धीरे आपूर्ति सामान्य कर दी। वहीं शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि बारिश से कुछ जगहों पर फाल्ट के कारण परिशानी हुई थी जिसे तत्काल ठीक कर दिया गया।
Trending Videos