सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four teenagers drowned while bathing at Mirzapur Ghat in Khorabar; NDRF-SDRF teams are searching for them.

Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे किशोरों में एक का शव मिला, तीन की तलाश जारी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four teenagers drowned while bathing at Mirzapur Ghat in Khorabar; NDRF-SDRF teams are searching for them.
विज्ञापन

Trending Videos
- खोराबार के मिर्जापुर घाट पर नहाने के दौरान डूबे चार किशोर, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें कर रही तलाश


गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास राप्तीनदी में नहाने गए चार किशोरों में से एक विवेक निषाद का शव बृहस्पतिवार को मिल गया। तीन अन्य का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की चार टीमें लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। इधर, लापता किशोरों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के रानीडीहा शिवमंदिर टोला निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर (15), मालवीय नगर निवासी विवेक निषाद (15), जंगल सिकरी निवासी गगन पासवान (15) और रानीडीहा निवासी अनिकेत यादव (13) अपने साथी राजकरन उर्फ टाइमपास के साथ बुधवार अपराह्न 3:30 बजे साइकिल से मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। पांचों किशोर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जबकि राजकरन किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। खोराबार और कैंट पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिन्होंने देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से चार साइकिल, कपड़े और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
बृहस्पतिवार सुबह से ही सर्च अभियान दोबारा शुरू किया गया। इसी दौरान विवेक निषाद का शव घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर खोज लिया गया। अन्य तीन किशोरों की तलाश जारी है। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि टीम मिर्जापुर घाट से लेकर चंदा घाट तक नदी में लगातार खोजबीन कर रही है। देर शाम तक बाकी किशोरों का कोई पता नहीं चल सका।
--
बेटे विववेक का शव देख फफक पड़ी मां, लोगों की आंखें भी हुईं नम
विवेक निषाद का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही सूचना घर पहुंची, परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, वह बार-बार बेटे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही थी। पिता सतीश, जो पेशे से ऑटो चालक हैं, बेटे के शव को देख फूट-फूटकर रो पड़े। आसपास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गईं। विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई सुंदर और समीर का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के लोगों ने बताया कि विवेक कक्षा छह का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा था। घर की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाता था। उधर, अन्य तीन लापता किशोरों के घरों में भी मातम पसरा हुआ है। परिजन टकटकी लगाए नदी की ओर देख रहे हैं, इस उम्मीद में कि उनका बेटा सकुशल लौट आए। हर गुजरते पल के साथ उनकी बेचैनी और बढ़ती जा रही है। गांव में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed