फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Garbage is not being collected at the Kanchan Tower Society in Gorakhpur.

मोहद्दीपुर कंचन टावर: सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक; 3000 टैक्स, 2500 कूड़ा शुल्क के बाद भी नहीं उठता कचरा

Thu, 01 Oct 2026 01:29 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 01:29 PM IST
सार

 मोहद्दीपुर स्थित कंचन टावर सोसाइटी के 43 फ्लैट में रहने वाले करीब 300 लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। निवासियों का आरोप है,थ्री बीएचके का 18-20 हजार किराया, 3 हजार टैक्स और 2500 रुपये कूड़ा शुल्क देने के बाद भी कूड़ा 2-2 दिन तक गेट पर पड़ा रहता है।

विज्ञापन
Garbage is not being collected at the Kanchan Tower Society in Gorakhpur.
मोहद्दीपुर स्थित कंचन टॉवर की सोसाइटी में रहने वाले लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोहद्दीपुर स्थित कंचन टावर सोसाइटी के निवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। सुविधाओं के लिए शुल्क देने के बावजूद उन्हें परेशानी हो रही है। इनमें आवारा कुत्तों का उत्पात, अनियमित कूड़ा उठान और सीमित पार्किंग मुख्य हैं। सोसाइटी के लोगों ने नगर निगम में शिकायतें की हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

कंचन टावर सोसाइटी का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था। 43 फ्लैट हैं। करीब 300 लोग रहते हैं। यहां हर साल चुनाव होता है और वर्तमान में शिव कुमार केडिया अध्यक्ष हैं। अभिषेक दुबे सचिव के रूप में टॉवर की जिम्मेदारी संभालते हैं। निवासियों का कहना है कि दिए गए शुल्क के हिसाब से सुविधाएं नहीं मिलती हैं।

विज्ञापन


सोसाइटी में बच्चों के खेलने के लिए कोई ग्राउंड नहीं है। बुजुर्गों के बैठने या टहलने की भी कोई सुविधा नहीं है। बच्चे कॉमन एरिया और पार्किंग में खेलने को मजबूर हैं। कॉमन एरिया में पानी का कनेक्शन भी नहीं है, जिससे लोगों को पानी खरीदकर लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के चलते बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में लग रहा डर

करीब एक साल से सोसाइटी आवारा कुत्तों का घर बनी हुई है। कुत्ते पूरे दिन कॉमन एरिया में घूमते रहते हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में डर लगता है। कई बार कुत्ते गाड़ियों के नीचे बैठे रहते हैं। सोसाइटी के नीचे घूमने में भी निवासियों को डर महसूस होता है। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने निगम में शिकायत की थी। नगर निगम की टीम एक बार देखकर चली गई और कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अनियमित कूड़ा उठान और पार्किंग समस्यानिवासियों के अनुसार, 3 बीएचके फ्लैट का किराया 18 से 20 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त हर महीने तीन हजार रुपये कर और ढाई हजार रुपये कूड़ा शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जाता है। कई बार दो-दो दिन तक कचरा पड़ा रहता है। गेट के सामने कूड़ा जमा होने से निवासियों को परेशानी होती है। निगम की टीम अपने ही समय पर आती है, भले ही कूड़ा चार दिन तक पड़ा रहे।

 

हर त्योहार को मिल जुलकर मनाने की परंपराकंचन टावर के अध्यक्ष शिव कुमार केडिया ने बताया कि सोसाइटी की खासियत यहां के लोगों का आपसी मेलजोल भी है। सोसाइटी में हरियाली तीज, गणेश पूजा समेत सभी प्रमुख त्योहार उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। त्योहारों पर सोसाइटी परिसर में टेंट लगाया जाता है। सामूहिक रूप से आयोजन में निवासी शामिल होते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। लोगों का कहना है कि त्योहारों के आयोजन से सोसाइटी में आपसी जुड़ाव और भाईचारा और मजबूत होता है।

सोसाइटी के लोग बोले-

सोसाइटी में लोग मिलजुल कर रहते हैं। व्यवस्था ठीक रखने की कोशिश करते हैं। नगर निगम की तरफ से कई चीजों को लेकर शिकायत है। शुल्क के बाद भी दो-दो दिन तक कूड़ा पड़ा रहता है: शिव कुमार कोडिया, अध्यक्ष

सोसाइटी में एक साल से आवारा कुत्तों का उत्पात है। कुत्तों की वजह से बाहर बहुत कम नहीं निकलते हैं। नगर निगम में शिकायत भी की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ है: अभिषेक दुबे, सचिव

कूड़ा हटाने के लिए ढाई हजार लेते हैं फिर भी दो-दो दिन पड़ा रहता है। गेट के सामने गंदगी रहती है, कूड़ा पड़ा रहता है। नगर निगम की टीम दो-दो दिन बाद आती है। गेट के सामने कूड़ा एकत्र होने से आने-जाने में परेशानी होती है: वंदना पाटिल

एक साल से कुत्तों ने उत्पात मचा रखा है। बच्चों को अपार्टमेंट के नीचे भेजने में डर लगता है। कॉमन एरिया में कुत्ते घूमते रहते हैं। न बच्चों के लिए खेलने का ग्राउंड है, न बुजुर्गों के लिए कोई सुविधा है, ऊपर से कुत्तों का डर अलग: श्वेता तुलस्यान

त्योहारों के दौरान सोसाइटी का माहौल काफी अच्छा रहता है। सभी लोग मिलकर आयोजन करते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। कुछ दिक्कतें है जिनको दूर किया जाना चाहिए: मीना गर्ग

सोसाइटी में न बच्चों के लिए खेलने का ग्राउंड है, न बुजुर्गों के बैठने की सुविधा है। बच्चे कहां खेलें, कॉमन एरिया में ही खेलना पड़ता है। बुजुर्गों के लिए भी कोई जगह नहीं है: रीना

केडिया

सोसाइटी के बाहर गेट पर बाहरी लोग गाड़ी खड़ी कर देते है जिससे काफी दिक्कत होती है। इसके साथ ही कुत्तों का उत्पात है जिसकी वजह से सोसाइटी के लोगों को आने जाने में दिक्कतें होती हैं: आरती

सोसाइटी में सभी त्योहारों को बहुत अच्छे तरीके से मनाया जाता है। पर कई महीनों से सोसाइटी के लोग कूड़े की वजह से परेशान है: संजय गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed