सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   "Girl Child Health Camp" was organized

Gorakhpur News: बच्चों का टीकाकरण उनके सुरक्षित भविष्य की नींव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
"Girl Child Health Camp" was organized
विज्ञापन

Trending Videos
गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में सोमवार को ''''बालिका स्वास्थ्य शिविर'''' का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को खसरा और रुबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें चिकित्सकों की ओर से उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश झा ने कहा कि बच्चों का टीकाकरण उनके सुरक्षित भविष्य की नींव है। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने आए हुए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड और टीकाकरण के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed