{"_id":"5e3a68138ebc3ee5ef1140cd","slug":"gorakhpur-latest-news-gorakhpur-real-time-news-daily-news-gorakhpur-05-february-news-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना वायरस पर संगोष्ठी, यूनिवर्सिटी के आगे धरना, देखें आज की दिनभर की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना वायरस पर संगोष्ठी, यूनिवर्सिटी के आगे धरना, देखें आज की दिनभर की हलचल
Wed, 05 Feb 2020 10:07 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
देखें आज के रियल टाइम अपडेट...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में मारवाड़ बिजनेस स्कूल में कोरोना वायरस पर आज सुबह गोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की समस्याओं को लेकर छात्रों ने मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कोरोना वायरस पर हुई जागरूकता संगोष्ठी
मारवाड़ बिजनेस स्कूल में कोरोना वायरस पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस वर्तमान में विश्व व्यापी समस्या बन चुका है। लैटिन शब्द कोरोना का अर्थ है, सूर्य ग्रहण के समय बनने वाला क्राउन यानी मुकुट। इस वायरस का आकार भी कुछ इसी तरह से है। अभी तक वास्तविक नामकरण नहीं होने के कारण इसे नोवल कोरोना वायरस कहा जा रहा है। मानव और जीवों के लिए नए प्रकार के इस वायरस की अभी तक कोई दवा या टीका नहीं है। यह बातें सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने मारवाड़ बिजनेस स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की ओर से कोरोना वायरस के संबंध में आयोजित संगोष्ठी में बुधवार को कही।
स्कूल परिसर में हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि चीन से आने वाले यात्रियों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध होने पर वायरस के संचारित होने की आशंका हो सकती है। संक्रमित व्यक्ति को 14 दिन तक आइसोलेटेड कक्ष में रखकर उपचार के साथ संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है। मांसाहार से परहेज करने की भी सलाह दी। अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय के रासेयो समन्वयक प्रो. केशव सिंह ने बताया कि यह वायरस चीन के साथ थाइलैंड, अमेरिका, हांगकांग, ताइवान, साउथ कोरिया, मैक्सिको और जापान तक पहुंच चुका है।
प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी और महाविद्यालय के शैक्षिक सलाहकार प्रो. बीएल सराफ ने भी कोरोना वायरस के बारे में अहम जानकारी दी। संगोष्ठी का संचालन रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन त्रिपाठी ने किया जबकि वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, प्रियांशु वर्मा, डॉ. समीर सुवन दत्त मिश्र, डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. रजनी दुबे, डॉ. एसएसडी मिश्र, डॉ. सुनील पांडेय, डॉ. जयेंद्र नाथ सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति, जूही के साथ रासेयो की तीनों इकाईयों के स्वयंसेवक, सेविकाएं और छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

एनसी में पुलिस पहुंचने पर भड़के छात्र, धरना दिया
धरना प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। नाथ चंद्रावत (एनसी) छात्रावास में रविवार की देर रात गोली चलने के बाद पुलिस की चेकिंग के विरोध में कुछ छात्रोें ने बुधवार को विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर धरना दिया। छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर अभिरक्षक को हटाने और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की।
एक दशक पूर्व एनसी हॉस्टल अपराधियों का अडड था। हॉस्टल में एक छात्रावासी को जिंदा जला भी दिया गया था लेकिन इधर हालात बहुत अच्छे हो गए थे। सबसे पहले मेस की शुरूआत भी यहां हुई। लेकिन कुछ दिनों से अराजकता बढ़ रही है। दो महीने पहले बड़ी एलईडी टीवी चोरी हो गई। रविवार की देर रात फायरिंग हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल में तलाशी भी ली।
इस दौरान अभिरक्षक भी पहुंच गए। छात्रावासियों का आरोप है कि अभिरक्षक की शह पर छात्रों के साथ गलत व्यवहार पुलिस ने किया है। बुधवार को नारेबाजी करते हुए छात्र पहुंचे और विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर बैठ गए। इसके बाद कुलपति से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने आश्वस्त किया है कि प्रति कुलपति की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की जाएगी।
कुलपति से मिलने वालों में एनएसयूआई के योगेश प्रताप सिंह, डॉ. श्याम सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेश, अनूप यादव, शुभम, गोविंद राव, प्रमोद यादव, विनय यादव आदि उपस्थित थे।

नागरिकता कानून को लेकर भड़का गुस्सा, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
नागरिकता कानून को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नागरिकता कानून को लेकर गबडूआ गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नागरिकता कानून को लेकर भड़का गुस्सा, प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विभागाध्यक्षों और कुलसचिव के साथ बैठक करते कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में मूल्यांकन को लेकर विभागाध्यक्षों और कुलसचिव के साथ बैठक करते कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह।