सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Chauri Chaura Double Murder, Investigation started against the investigator

चौरीचौरा डबल मर्डर : 90 दिन बीत गए...पुलिस अंजान, 'हत्यारा कौन ?' अब विवेचक के खिलाफ ही जांच शुरू

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सार

बीते 29 मार्च की रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उनकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त पूनम की बड़ी बेटी खुशबू दूसरे कमरे में बंद थी। हत्यारे पूनम का मोबाइल भी उठा ले गए थे। पुलिस ने मामले में खुशबू की तहरीर पर गांव के ही कोटेदार संजय उर्फ शैलेंद्र के साथ उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
 

In Gorakhpur Chauri Chaura Double Murder, Investigation started against the investigator
इन्हीं मां बेटी की हत्या तीन महीने पहले की गई थी( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के शिवपुर चकदह गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले में एसएसपी के निर्देश पर विवेचक के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। 90 दिन बाद भी पुलिस चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है। इसका फायदा डबल मर्डर के आरोपी संजय उर्फ शैलेंद्र को मिला और उसे सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसे एसएसपी ने विवेचना में लापरवाही मानते हुए जांच के निर्देश दिए थे।

Trending Videos


बीते 29 मार्च की रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उनकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त पूनम की बड़ी बेटी खुशबू दूसरे कमरे में बंद थी। हत्यारे पूनम का मोबाइल भी उठा ले गए थे। पुलिस ने मामले में खुशबू की तहरीर पर गांव के ही कोटेदार संजय उर्फ शैलेंद्र के साथ उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की विवेचना चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा कर रहे थे। वारदात के 90 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई। विवेचक ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं की।

इसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी के अधिवक्ता ने सिविल कोर्ट में जमानत की अर्जी दे दी, जिसकी एक कॉपी थाने में भी गई थी। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने इसका भी संज्ञान नहीं लिया। सिविल कोर्ट ने आरोपी का प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए उसकी जमानत मंजूर कर ली।

मुख्य आरोपी को कैसे जमानत मिली, विवेचना में कहां और क्यों लापरवाही बरती गई है, इसकी प्रारंभिक जांच शुरू करा दी गई है। जांच में दोषी जाए जाने पर विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी: राज करन नय्यर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed