फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: धुरियापार में लगेगी एथेनॉल की एक और फैक्टरी, 100 करोड़ का होगा निवेश

Tue, 18 Aug 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news

विज्ञापन
- उद्यमी ने मांगी 30 एकड़ जमीन, गीडा प्रशासन को सौंपी डीपीआर

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से धुरियापार में विकसित किए जा रहे औद्योगिक कॉरिडोर में एथेनॉल (बायोफ्यूल) की एक और फैक्टरी स्थापित होगी। गोरखपुर के उद्यमी पंकज अग्रहरि ने फैक्टरी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) गीडा को सौंपते हुए 25 से 30 एकड़ जमीन की मांग की है। परियोजना में 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का दावा किया गया है।
बरगदवा क्षेत्र निवासी पंकज अग्रहरि आटा मिल का संचालन करते हैं। अब उन्होंने बायोफ्यूल के क्षेत्र में निवेश की तैयारी की है। उनकी ओर से गीडा को सौंपी गई डीपीआर के अनुसार धुरियापार में एथेनॉल उत्पादन का प्लांट स्थापित किया जाएगा। जमीन मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि धुरियापार क्षेत्र में एथेनॉल उत्पादन से जुड़ा यह दूसरा बड़ा प्रस्ताव है। इससे पहले केयान इंडस्ट्रीज को भी गीडा की ओर से बायोफ्यूल उत्पादन के लिए जमीन का आवंटन किया जा चुका है। लगातार मिल रहे निवेश प्रस्तावों से धुरियापार औद्योगिक कॉरिडोर में बायोफ्यूल उद्योग का विस्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इंटीरियर डेकोरेशन का प्लांट भी लगेगा
एसीईओ रामप्रकाश ने बताया कि बिहार के उद्यमी सुरेंद्र शाह ने भी गीडा से सहजनवां क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन की मांग की है। यहां इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़े उत्पादों का प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसमें होटलों और बहुमंजिली इमारतों में इस्तेमाल होने वाले लग्जरी आइटम तैयार किए जाएंगे। प्लांट स्थापित होने से इस क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमूल की भी प्लांट लगाने में रुचि
डेयरी उत्पादों के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित कंपनी अमूल की ओर से भी गीडा क्षेत्र में प्लांट लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। करीब डेढ़ महीने पहले अमूल के प्रतिनिधियों ने जमीन और डेयरी उत्पादों की संभावनाओं को लेकर गीडा अधिकारियों से संपर्क किया था। हालांकि, अभी प्लांट के लिए जमीन का अंतिम आवंटन नहीं हुआ है।




एथेनॉल, इंटीरियर डेकोरेशन समेत कई अन्य उत्पादों के लिए निवेशकों ने जमीन की मांग की है। धुरियापार से लेकर सहजनवा क्षेत्र तक उद्योग स्थापित करने के लिए गीडा के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। निवेशकों की जरूरत के अनुसार उन्हें जमीन मुहैया कराई जा रही है।


- अनुज मलिक, सीईओ, गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed