फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों का बढ़ाया भत्ता, शुरू की कैशलेस चिकित्सा योजना

Wed, 19 Aug 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- गोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, अब 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता
विज्ञापन

- सीएम ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड का वितरण कर ‘मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का किया शिलान्यास


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए दैनिक ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में जवानों के मानदेय में ढाई गुना से अधिक वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने के साथ लखनऊ के सरोजनीनगर में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का रिमोट से शिलान्यास भी किया


मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 1948 में गठित पीआरडी के जवानों को 2019 तक 250 रुपये दैनिक ड्यूटी भत्ता मिलता था। 2019 में उन्होंने इसे बढ़ाकर 375 रुपये और 2022 में बढ़ाकर 395 रुपये किया था। 2025 में भत्ता वृद्धि फिर से की और बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, अब पीआरडी जवानों का भत्ता 500 से रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के सहयोग में पीआरडी के जवान अपनी भूमिका का समर्पण भाव से निर्वहन करते हैं। इसके बावजूद 2017 के पहले तक उन्हें ड्यूटी नहीं मिलती थी। आज उनके महत्व को समझा गया तो ड्यूटी के लिए जवान कम पड़ जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा दे रही है। 31 हजार से अधिक पीआरडी जवानों को किसी भी सरकारी और सरकार से इम्पैनल्ड अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ जवानों के करीब 1.50 लाख से अधिक परिजन को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

दस स्वयंसेवकों को सीएम योगी के हाथों मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड
प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन में 10 स्वयंसेवकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त हुआ। इनमें गोरखपुर के अजय, भीमसेन, धीरेंद्र, उमेश कुमार, लखनऊ की स्नेहलता रावत, अनामिका वर्मा, कुशीनगर की चंदा भारती, मऊ के जय सिंह, चंदौली के मो. शाकिर और वाराणसी के किशन गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed