फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News Mother Accuses Live-in Partner of Eloping with Daughter uP News in Hindi

UP: लिव इन में रहने वाला पिता सौतेली बेटी को लेकर भागा, चार साल से आरोपी के साथ रह रही थी लड़की की मां

Tue, 19 May 2026 04:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 19 May 2026 04:25 PM IST
सार

गोरखपुर में लिव इन में रहने वाला पिता सौतेली बेटी को लेकर भाग गया है। महिला आरोपी के साथ चार साल से लिव इन में रह रही थी। मां ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Gorakhpur News Mother Accuses Live-in Partner of Eloping with Daughter uP News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram

विस्तार

यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरपुर बुदहट थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशन में रह रहा एक व्यक्ति अपनी 19 वर्षीय सौतेली बेटी को लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


घटना को लेकर युवती की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से बेटी की सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है। तहरीर में महिला ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। 
विज्ञापन


महिला की पहली शादी से दो बच्चे हैं। उसका पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली में रह रहा है। इस दौरान आरोपी ही मां-बेटी की देखभाल करता था और परिवार के सदस्य की तरह घर में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पहली पत्नी से तीन बच्चे भी हैं
आरोपी की पहले से शादी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी से तीन बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसकी 19 वर्षीय बेटी को अपने साथ लेकर अचानक कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। 


 

पीड़िता की मां को आशंका है कि उसकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और परिजन लगातार युवती की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। 

सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी और युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed