यूपी: कलाई में 3 रॉड फिर भी हौसला फौलाद, गोरखपुर की सोनाली ने चीन में एशिया कप में की अंपायरिंग, रचा इतिहास
सोनाली सिंह अभी चीन में ही हैं। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि हॉकी खेलते समय उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी गहरी थी कि हाथ में तीन रॉड डालनी पड़ीं। इसके बाद पहले की तरह हॉकी खेलना मुश्किल हो गया। चोट लगने के बाद उन्होंने फिर मैदान में उतरने की उम्मीद छोड़ दी थी। मेरे कोच ने सलाह दी कि अंपायरिंग करो और फिर उन्होंने मार्गदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदान पर हॉकी स्टिक थामकर देश के लिए खेलने का सपना देखने वाली सोनाली सिंह ने कलाई में गंभीर चोट के बाद भी मैदान से नाता नहीं टूटने दिया। जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने वाली सोनाली चोट के चलते मैदान पर जलवा नहीं दिखा सकीं पर हॉकी के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि खिलाड़ी से अंपायर बन गईं।
अब उन्होंने चीन के मोकी शहर में आयोजित विमेंस हॉकी जूनियर एशिया कप-2026 में अंपायर की भूमिका निभाई है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की पूर्व छात्रा सोनाली सिंह ने करीब सात साल तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ाई के साथ हॉकी का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान वह कॉलेज की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहीं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चोट के बाद सोनाली के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब हॉकी से उनका रिश्ता कैसे बना रहेगा। उन्होंने हार मानने के बजाय खेल को दूसरे नजरिये से समझने का फैसला किया। खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरने की जगह उन्होंने अंपायरिंग को अपना कॅरिअर बना लिया। इसमें उनकी कोच शशि नैवत का मार्गदर्शन मिला।