{"_id":"6aa9b64478a84a56dc0eab2f","slug":"gorakhpur-university-applications-for-research-admission-can-now-be-submitted-until-the-25th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1451958-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : शोध प्रवेश के लिए अब 25 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : शोध प्रवेश के लिए अब 25 तक कर सकेंगे आवेदन
Wed, 16 Sep 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी।
सीटों की स्थिति में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों की ओर से तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी। इसे देखते हुए कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह ने अभ्यर्थी हित में अंतिम तिथि बढ़ाने की अनुमति दी है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में शोध प्रवेश के लिए इस सत्र में कुल 868 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें नियमित पूर्णकालिक, स्ववित्तपोषित पूर्णकालिक और पार्ट टाइम मोड की सीटें शामिल हैं। सीटों का विषयवार विवरण प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के अनुसार अभ्यर्थी 16 सितंबर से विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश नियम, पात्रता, शुल्क और अन्य आवश्यक जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।