फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He wouldn't even step out of the house; he had been active in suspicious activities for nearly two years.

एनआईए छापा : इंस्टाग्राम के जरिये कट्टरपंथियों के संपर्क में आया था किशोर

Fri, 10 Jul 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
He wouldn't even step out of the house; he had been active in suspicious activities for nearly two years.
घर से भी नहीं निकलता था, करीब दो साल से संदिग्ध गतिविधियों में था सक्रिय
विज्ञापन

- कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को पेंट कारोबारी के घर के पास पसरा रहा सन्नाटा
- मोहल्ले में इसी को लेकर होती रही चर्चा, लैपटॉप और फोन पर ही लगा रहता था किशोर


गोरखपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस की बुधवार को आतंकी नेटवर्क की जांच के बाद बृहस्पतिवार को पेंट कारोबारी के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। मोहल्ले में लोग दिनभर किशोर की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा करते रहे। सूत्रों के मुताबिक, 12वीं का छात्र इंस्टाग्राम के जरिये कुछ कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों के संपर्क में आया था।
जांच एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि वह इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। करीब डेढ़-दो साल से ऐसी गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गतिविधियों की निगरानी एटीएस कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, किशोर को लखनऊ से जुड़े एक व्यक्ति की ओर से एडिटेड फोटो भेजी गई थी, जिसके बाद उसके संपर्कों की जांच शुरू हुई। बुधवार को एनआईए की टीम ने उसके घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। टीम ने डिजिटल उपकरणों की भी जांच की।
विज्ञापन

मोहल्ले में दिनभर होती रही चर्चा
बृहस्पतिवार को घर के आसपास लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। दोपहर डेढ़ बजे मोहल्ले में मिले लोगों ने बताया कि किशोर अक्सर घर में ही रहता था और लैपटॉप व मोबाइल फोन पर काफी समय बिताता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, किशोर की गतिविधियां सामान्य नहीं लगती थीं। वह ज्यादा लोगों से मेलजोल नहीं रखता था और अक्सर अपने कमरे में ही रहता था। हालांकि पड़ोसियों को उसके सोशल मीडिया संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed