फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transparency to increase in PM Poshan Scheme; mothers to conduct inspections.

Gorakhpur News: स्कूलों में शुरू होगा ''मां अभियान'', माताएं करेंगी मिड-डे मील की निगरानी

Fri, 10 Jul 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Transparency to increase in PM Poshan Scheme; mothers to conduct inspections.
- पीएम पोषण योजना में बढ़ेगी पारदर्शिता, माताएं करेंगी निरीक्षण
विज्ञापन

- हर सप्ताह स्कूल पहुंचकर भोजन की जांच करेंगी माताएं

गोरखपुर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब माताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शासन के निर्देश पर जनपद में ''मां अभियान'' शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में बच्चों की माताओं का एक समूह गठित होगा। समूह मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और परोसने की व्यवस्था का निरीक्षण करेगा।

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यालयों में कम से कम छह महिला अभिभावकों का ''मां समूह'' गठित कराया जाए। समूह की सदस्य बारी-बारी से सप्ताह में एक दिन विद्यालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता की जांच करेंगी और अपनी टिप्पणियां निर्धारित रजिस्टर में दर्ज करेंगी।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत माताएं यह भी देखेंगी कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं। भोजन स्वच्छ वातावरण में तैयार हो रहा है? जिन विद्यालयों में भोजन स्वयं सहायता समूह या अन्य एजेंसियों के माध्यम से तैयार किया जाता है, वहां भी यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में ''मां अभियान'' लागू किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में माताओं का समूह गठित कर उन्हें मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे बच्चों को बेहतर और पौष्टिक भोजन मिल सके।
- धीरेंद्र त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed