फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   how many people have seen the MP's film...if he wears torn clothes, he will start laughing

CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी: पूछा- सांसद की फिल्म कितने लोगों ने देखी है, फटा कपड़ा पहनेंगे तो.. लगे ठहाके

Sun, 28 Jan 2024 06:17 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 06:17 PM IST
सार

सीएम ने मौजूद लोगों ने पूछा, अभी तक रवि किशन की फिल्में कितने लोगों ने देखा। फ्री में देखे हैं या टिकट लेकर। जनता की तरफ से कुछ आवाज आई तो दोहराया, फ्री में। चलिए रवि किशन की फिल्म देखें हैं तो चलो मुझे बताओ, ये अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग न करें, गंदा कपड़ा पहन कर अंडरवियर में एक्टिंग करने लग जाएं और खुद ठहाका मारकर हसंने लगे।

 

विज्ञापन
how many people have seen the MP's film...if he wears torn clothes, he will start laughing
मंच से संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ला की चुटकी ले ली। मौका, अभयनंदन इंटर कॉलेज में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा और सम्मान सम्मलेन का था।
विज्ञापन

अचानक सीएम ने जनता से सीधे पूछा, अभी तक रवि किशन की फिल्में कितने लोगों ने देखा है। फ्री में देखे हैं या टिकट लेकर। जनता की आवाज आई तो दोहराया अच्छा फ्री में।
विज्ञापन

चलिए रवि किशन की फिल्म देखें हैं तो चलो मुझे बताओ, ये अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग न करें, गंदा कपड़ा पहन कर अंडरवियर में एक्टिंग करने लग जाएं और खुद ठहाका मारकर हसंने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को हंसी से संभालते हुए फिर कहा, अच्छा कपड़ा पहनकर एक्टिंग करते हैं न, इसलिए लोगों को हीरो लगता है। इसीलिए एक्टिंग के साथ आप सभी का मनोरंजन भी कर देते हैं। मेहनत भी खूब करते हैं। विधायकों के साथ गांव-गांव जा रहे हैं। वॉल राइटिंग भी कर रहे हैं। विकास की योजनाओं के लिए भी कार्य कर रहे हैं।





विधायकों के साथ मिलकर के काम कर रहे हैं। मेहनत भी कर रहे हैं और मनोरंजन भी कर लेते हैं। फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा है, भाई फिल्मों में अकेले ही काम करना, विधायकों को मत लेते चले जाना। कुल 1 मिनट 33 सेकेंड में मंच से ही सीएम योगी ने सभा में शामिल होने आए लोगों को सांसद और खुद से सीधे बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed