फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband distanced himself after marriage; FIR registered against eight people.

Gorakhpur News: शादी के बाद पति ने बनाई दूरी, आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Husband distanced himself after marriage; FIR registered against eight people.
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने पति पर शादी के बाद से शारीरिक संबंध बनाने से दूरी रखने और ससुराल वालों पर पति की शारीरिक अक्षमता छिपाकर शादी कराने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुराल पक्ष पर 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और मारपीट का भी आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, उसकी शादी 17 नवंबर 2024 को रामगढ़ताल क्षेत्र के 32 वर्षीय युवक से शहर के एक लॉन में हुई थी। मायके पक्ष ने 20 लाख रुपये नकद, सोने के जेवर और अन्य सामान दिया था। पति तकनीकी कॉलेज में पढ़ाने के साथ स्कूल का संचालन भी करते हैं। 19 नवंबर को बहुभोज के बाद पहली रात पति ने थकान का हवाला देकर शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद भी लगातार दूरी बनाते रहे। महिला का आरोप है कि जेठ, ननद, जीजा और भांजी उन्हें दहेज के लिए ताने देने लगे। कहा गया कि पति की नौकरी और स्कूल संचालन के हिसाब से कम दहेज मिला है। 25 लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया गया और रकम नहीं मिलने तक पति के साथ कमरे में नहीं रहने देने की बात कही गई।
विज्ञापन

जनवरी 2025 में मायके आने पर शर्म और संकोच के कारण परिजन को वैवाहिक जीवन की परेशानी नहीं बताई। बाद में ससुराल लौटने पर पति ने हनीमून पर ले जाने और वहां संबंध बनाने का भरोसा दिया लेकिन आरोप है कि ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जानकारी ससुराल वालों को देने पर उनके साथ मारपीट की गई और रामगढ़ताल क्षेत्र में छोड़ दिया। दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच एसआई आयशा बानो को सौंपी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed