{"_id":"6994dba2757fa7753601377c","slug":"in-the-last-financial-year-2025-26-a-budget-of-rs-1647-crore-income-and-rs-1093-crore-expenditure-was-presented-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1233095-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम : कार्यकारिणी की बैठक आज, 1700 करोड़ के बजट पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम : कार्यकारिणी की बैठक आज, 1700 करोड़ के बजट पर होगा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 1700 करोड़ रुपये आय तथा 1200 करोड़ रुपये व्यय का मूल बजट सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा।
प्रस्तावित बजट निगम इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 1647 करोड़ आय और 1093 करोड़ रुपये व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया था। इस वर्ष आय और व्यय दोनों मदों में बढ़ोतरी प्रस्तावित होने से महानगर में विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक के दौरान बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा कर सुझाव लिए जाएंगे।
मेयर डॉ. मंगलेश कुमार की अनुमति से अन्य विषय भी कार्यसूची में शामिल किए जा सकेंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पत्र जारी कर मेयह, उपसभापति और कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने का निमंत्रण भेजा है।
Trending Videos