सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arun murder case Shot fired during pistol testing death in third firing Gorakhpur

UP: दो बार मिस होने के बाद तीसरी गोली पेट में जा घुसी, सामने आए अरुण हत्याकांड में चौंकाने वाले तथ्य

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Feb 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर में हुए अरुण हत्याकांड में पिस्टल टेस्टिंग के दौरान गोली चली थी। तीसरी फायरिंग में अरुण की जान चली गई। दो बार मिस होने के बाद तीसरी गोली पेट में जा घुसी थी। मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर रुपये और रौब दिखाने वाले वीडियो पोस्ट करता था।

Arun murder case Shot fired during pistol testing death in third firing Gorakhpur
अरूण निषाद हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर में अरुण हत्याकांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना किसी पुरानी रंजिश का परिणाम नहीं बल्कि पिस्टल की ‘टेस्टिंग’ के दौरान हुई लापरवाही का नतीजा बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विशाल व उसके साथी अवैध पिस्टल की जांच कर रहे थे। दो बार फायरिंग मिस हुई, लेकिन तीसरी बार चली गोली सीधे अरुण के पेट में जा घुसी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos


पुलिस ने मामले में दो बाल अपचारी समेत चार को गिरफ्तार किया था। इसमें दो बाल अपचारी को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जबकि फर्टिलाइजर निवासी देवेंद्र और बिट्टू निषाद को जेल भिजवाया गया। वहीं मुख्य आरोपी विशाल और सोनू यादव की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की रविवार शाम को करीब चार बजे खेल के मैदान में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अरुण के पिता ने करीमनगर निवासी विशाल और देवेंद्र को नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी विशाल सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय था। वह इंस्टाग्राम पर कट्टर हिंदू का लोगो लगाया हुआ है। इसमें वह अपने दोस्तों के साथ रुपये लहराते और ‘रौब’ दिखाने वाले वीडियो अपलोड करता था। उसके अब तक 44 पोस्ट किए हैं।

जिसमें 712 फॉलोवर और 313 फ्रेंड है। फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश करता था। पुलिस अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आया और उसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।

चार टीमें कर रही मुख्य आरोपी की तलाश
मामले में नामजद आरोपी विशाल और सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हैं, लेकिन सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

 

दो दिन बाद है मुख्य आरोपी की बहन की शादी
जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी की बहन की शादी दो दिन बाद तय है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी शादी में शामिल होने के लिए गुपचुप तरीके से घर या रिश्तेदारों के यहां आ सकता है। इसी संभावना को देखते हुए शादी स्थल और आसपास के इलाकों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इधर, मृतक अरुण के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। परिवार का कहना है कि लापरवाही और दिखावे की संस्कृति ने उनके घर का चिराग बुझा दिया। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी लोगों में आक्रोश है।

सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। हथियार की बरामदगी और फोरेंसिक जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed