सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bottled water is also not safe, samples of four brands fail in Gorakhpur

बोतल बंद पानी में भी मिलावट: गोरखपुर में बोतलबंद पानी भी सुरक्षित नहीं, चार ब्रांड के नमूने फेल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
सार

मैसर्स देवकृपा फूड एंड बेवरेजेज प्रा. लि. (ब्रांड: हाईमैक्स) नकहा, मैसर्स जीके फूड्स एंड बेवरेजेज (ब्रांड: गैलीसिया) सहजनवां, मैसर्स अजय नीर उद्योग (ब्रांड: एक्वा नीर) नौसड़, श्री कान्हा इंडस्ट्रीज गीडा (ब्रांड-बाटाडू) के नमूनों में हानिकारक बैक्टीरिया मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि इन ब्रांडों के पानी की बिक्री एवं वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दें।

Bottled water is also not safe, samples of four brands fail in Gorakhpur
पानी की बोतल सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिस बोतलबंद पानी को हम शुद्ध समझकर पी रहे हैं वह भी सुरक्षित नहीं है। शहर में अलग-अलग इकाइयों से लिए गए बोतलबंद पानी के चार नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। इनमें कोलीफॉर्म ग्रुप के बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। यह बैक्टीरिया पीलिया का कारण बनने के साथ ही पेट खराब कर सकता है।

Trending Videos


विशेषज्ञों का कहना है कि यह बैक्टीरिया गंदे स्थानों पर ही मिलता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इन पैकेज्ड वॉटर इकाइयों के उत्पादन एवं बिक्री पर रोक लगा दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे इन ब्रांड के पानी को न पीएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 9 और 10 जनवरी को 19 प्लांट से नमूने लिए थे। खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने से पहले ही नौ इकाइयों का लाइसेंस निलंबित करके इसके उत्पादन एवं बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। अब उनमें चार नमूनों की रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई है।

मैसर्स देवकृपा फूड एंड बेवरेजेज प्रा. लि. (ब्रांड: हाईमैक्स) नकहा, मैसर्स जीके फूड्स एंड बेवरेजेज (ब्रांड: गैलीसिया) सहजनवां, मैसर्स अजय नीर उद्योग (ब्रांड: एक्वा नीर) नौसड़, श्री कान्हा इंडस्ट्रीज गीडा (ब्रांड-बाटाडू) के नमूनों में हानिकारक बैक्टीरिया मिले हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि इन ब्रांडों के पानी की बिक्री एवं वितरण तत्काल प्रभाव से बंद कर दें।

इस पानी को पीने से हो सकता है पीलिया
शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष वर्मा ने बताया कि कोलीफाॅर्म ग्रुप के बैक्टीरिया वाले पानी को पीने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। यह बैक्टीरिया गंदे स्थानों पर ही मिलता है। इससे उल्टी, पीलिया होने के साथ पेट दर्द, शरीर में दर्द एवं थकान हो सकती है। खूनी दस्त और किडनी पर खराब असर पड़ सकता है। आंखों में भी संक्रमण हो सकता है।

उत्पादन पर रोक पर बाजार में इनकी भरमार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिन चार उत्पादन इकाइयों से उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई है, उनके बोतलबंद पानी बाजार में बिक रहे हैं। ये कंपनियां दुकानदारों को ज्यादा मुनाफा देते हैं इसलिए लोकल ब्रांड ज्यादा रखते हैं। सबसे ज्यादा ऐसे पानी की बिक्री भीड़ वाले इलाकों यानी बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आस-पास की दुकानों, प्रमुख बाजार और चाय की दुकानों पर है। लोग बेफिक्र होकर बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं।

जनवरी में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 19 वॉटर प्लांट के नमूने लिए गए थे, जिसमें चार नमूनों की रिपोर्ट असुरक्षित आई है। इन इकाइयों के पानी की बिक्री पर रोक लगा दी गई। अवैध तरीके से व्यापार करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed