सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The police team's vehicle, returning from a raid, collided with a tree, killing the inspector

Gorakhpur News: दबिश से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The police team's vehicle, returning from a raid, collided with a tree, killing the inspector
विज्ञापन
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती इलाके में हुआ हादसा
Trending Videos

एसएसआई, महिला दरोगा व समेत पांच घायलों का बीआरडी में चल रहा उपचार
गोरखपुर। जालसाजी के मामले में दबिश देकर लौट रही रामगढ़ताल थाने की पुलिस टीम मंगलवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती इलाके में चारपहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दरोगा संतोष कुमार पासवान (40) की मौत हो गई। जबकि एसएसआई, महिला दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का बीआरडी मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है।
रामगढ़ताल थाने की टीम सोमवार की देर रात में दबिश देने के लिए महराजगंज गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, वाहन चालक कैंट के बिलंदपुर निवासी हेमंत कुमार और खोराबार के रहने वाले अजीत कुमार यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब टीम श्यामदेउरवा क्षेत्र के कतराती से गुजर रही थी तभी अचानक चारपहिया गाड़ी अनियंत्रित हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक हेमंत कुमार को झपकी आने की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार गाड़ी पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें दरोगा संतोष कुमार पासवान की हालत अत्यंत गंभीर थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दरोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अजीत कुमार यादव और चालक हेमंत कुमार समेत अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी समेत पुलिस अधिकारी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीम जालसाजी के एक मामले में दबिश देने गई थी और लौटते समय हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
बिहार के सिवान के रहने वाले थे दरोगा संतोष
हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार मूल रूप से सिवान (बिहार) के असांव स्थित सहसरांव गांव के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती थाना रामगढ़ताल थाने में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी रूपा देवी, बेटा आयुष, मां गुलाबी देवी, बहन पूर्णिमा और भाई मिथलेश मेडिकल काॅलेज पहुंचे। वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस लाइंस में दी गई श्रद्धांजलि
एसआई संतोष की मौत खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत दरोगा के पार्थिव शरीर को पुलिस सम्मान के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस लाया गया, जहां एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पुलिस कर्मियों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed