{"_id":"69d021beebd0a9c10603f372","slug":"interview-process-for-qualified-candidates-and-part-time-applicants-will-begin-from-the-third-week-of-april-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1278693-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा में 57 प्रतिशत अभ्यर्थी क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : शोध पात्रता परीक्षा में 57 प्रतिशत अभ्यर्थी क्वालीफाई
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट-2025) की लिखित परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। लगभग 57 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने नियमों के अनुसार, साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए अर्हता हासिल की है। परिणाम प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत 27 और 28 मार्च को संपन्न इस परीक्षा में 46 विषयों के कुल 2343 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1339 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अर्ह घोषित हुए हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्रवेश पोर्टल पर सभी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।
पूर्णकालिक शोध कार्यक्रम के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगे। अंशकालिक अभ्यर्थियों एवं प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी उसी समय शुरू होगी। इस संबंध में शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से इन सभी तीन श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम एवं आवश्यक निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि परीक्षा में पिछली बार लगभग 54 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे थे। इस बार 57 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं। यानी गत वर्ष की तुलना में इस बार सफल अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी है। प्रयास है कि इसी माह अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएं। इसे लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos