फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा बांध और बिखरी जिंदगी: नेपाल के पानी ने कुशीनगर में मचाई तबाही, रातों-रात डूबे 20 गांव; पानी संग बढ़ा खौफ

Wed, 30 Sep 2026 04:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 30 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

कुशीनगर बाढ़: नेपाल के पानी ने कुशीनगर में तबाही मचाई हुई है। रातों-रात 20 गांव डूब गए। बढ़ते पानी के साथ खौफ बढ़ रहा। लोग घर-गृहस्थी छोड़ सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग गए हैं। अफरा-तफरी में रात के वक्त सामान समेट नहीं पाए।

विज्ञापन
Kushinagar Flood AP Embankment Breaks 20 Villages Flooded After Water From Nepal
बाढ़ से ग्रसित लोग सामान लेकर बंधे पर बाहर आ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेपाल के पानी को रोकने वाला एपी तटबंध करीब 100 मीटर तक टूट गया है। इस कारण कुशीनगर जिले के 20 गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं। पानी का प्रवाह जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है लोगों में भय भी वैसे ही नजर आ रहा है। 


सोमवार की रात में बांध टूटने की खबर जैसे ही फैली किसी ने बच्चों को गोद में उठाया तो कोई बुजुर्गों का हाथ पकड़कर सुरक्षित स्थान की ओर निकल पड़ा। कुछ ही घंटों में खेत, सड़कें और घर पानी में डूब गए। बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि लोगों को सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला।

कुशीनगर में टूटा एपी बांध अब सिर्फ पानी के बहाव की कहानी नहीं है, बल्कि उन परिवारों की दास्तान बन गया है, जिनकी जिंदगी एक ही रात में बदल गई। बांध टूटा तो पानी गांवों में घुसा, लेकिन उसके साथ हजारों लोगों के सपने, मेहनत और वर्षों की जमा-पूंजी भी बह गई।
Kushinagar Flood AP Embankment Breaks 20 Villages Flooded After Water From Nepal
बाढ़ से ग्रसित लोग सामान लेकर बंधे पर बाहर आ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बांध से बमुश्किल डेढ़ किमी दूरी पर स्थित है जवही एहतमाली (गौरहा) गांव। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर इसी गांव में है। करीब दो से तीन फीट तक पानी लोगों के घरों में पहुंच गया है और आवागमन बंद हो गया है। गांव के ही मजरे के पास छोटा सा बाजार है और जो पूरे दिन गुलजार रहता है। मंगलवार को हालात कुछ बदले से थे। 
Kushinagar Flood AP Embankment Breaks 20 Villages Flooded After Water From Nepal
बाढ़ से पीड़ित लोग सामान लेकर बंधे पर बाहर आ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांध टूटने से लोगों में डर और दहशत थी। ज्यादातर दुकानें बंद थीं और हर जगह गांव छोड़कर आए लोगों के चेहरे पर बेचैनी के भाव साफ नजर आ रहा था। इसी गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kushinagar Flood AP Embankment Breaks 20 Villages Flooded After Water From Nepal
बाढ़ से पीड़ित लोग सामान लेकर बंधे पर बाहर आ गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव से बाहर आकर सड़क किनारे एक पेड़ की छांव के नीचे सौ से ज्यादा परिवार ठहरे हुए हैं। परिवार के साथ शरण लिए फूलदेव साहनी ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे बंधा टूटने की खबर मिली। गांव में आबादी करीब 3500 की है। हर कोई पहले जान बचाने में जुट गया। मैं परिवार के पांच सदस्यों के साथ बाहर आ गया। दो लोग घर पर ही हैं, उन्हें अभी तक राहत सामग्री नहीं मिली है और आना भी संभव नहीं है। राहत एवं बचाव दल का कोई सदस्य गांव में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Kushinagar Flood AP Embankment Breaks 20 Villages Flooded After Water From Nepal
बाढ़ग्रस्त इलाके से बाहर निकलते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो वक्त भोजन और सुरक्षित ठिकाने की चिंता
कई परिवारों के सामने सबसे बड़ी चिंता अब दो वक्त के भोजन और सुरक्षित ठिकाने की है। रातभर ग्रामीण जागकर पानी के बढ़ते स्तर को देखते रहे। कई परिवारों ने छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण ली। आंखों के सामने डूब गई गृहस्थी जिन घरों में कुछ घंटे पहले तक चूल्हा जल रहा था, वहां अब पानी लहरा रहा है। कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed