सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahesh Chaudhary fired two bullets at the house of student leader Ujjwal Yadav.

Gorakhpur News: जिस आर्थक के लिए की फायरिंग...उसी ने घर पर डलवाई दबिश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Chaudhary fired two bullets at the house of student leader Ujjwal Yadav.
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्रनेता उज्जवल यादव के घर पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी आर्थक सिंह को जब पकड़ा गया तब उसने एक और साथी महेश चौधरी का नाम भी पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने महेश चौधरी के घर भी दबिश दी। हालांकि वह नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, आर्थक के कहने पर ही महेश ने उज्जवल के घर पर फायरिंग की थी।
Trending Videos




बताया जा रहा है कि घटना के थोड़ी देर बाद ही भागते समय आर्थक को पुलिस ने पकड़ लिया था। आर्थक ने शुरुआती पूछताछ में ही महेश का नाम पुलिस को बता दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। छात्रनेता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली रिकार्डिंग से भी पुलिस को पता चला कि सफेद शर्ट पहने महेश ने दो राउंड फायरिंग की थी। घटना वाली रात से ही महेश भागा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की जांच से पता चला है कि घटना के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही महेश बेतियाहाता में डोसा व्यापारी के अपहरण और मारपीट के मामले में जमानत पर छूट कर आया था। लोगों ने बताया कि पुलिस देर रात आर्थक और किसी और को लेकर महेश के घर आई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी फायरिंग के बाद महेश असलहा अपनी जेब में रखकर छात्रनेता के घर से जाता दिख रहा है। रविवार की देर रात भी पुलिस महेश के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला।




सोशल मीडिया पर आर्थक का भौकाल देख जुड़ते गए युवा



पुलिस की जांच के मुताबिक, पिता की देखा-देखी आर्थक ने भी सोशल मीडिया के जरिये भौकाल जमाने का रास्ता चुन लिया। जन्मदिन या शादी पार्टी के मौके पर तारामंडल इलाके में अपने उम्र के युवाओं और गाड़ियों के काफिले के साथ कहीं आना-जाना या सोशल मीडिया पर रील दिखाकर असलहों के साथ भौकाल बनाना, ये सब उसके शौक बन गए थे। कम उम्र के लड़के लग्जरी गाड़ी और लाइफ स्टाइल के चक्कर में आर्थक से जुड़ते चले गए।




लड़की के विवाद में की थी लड़के की पिटाई



आर्थक के पुराने जानने वालों का कहना है कि कम उम्र के लड़कों से अक्सर आर्थक और उसके दोस्त मारपीट किया करते थे। एक लड़की के विवाद में शाहमारुफ स्थित दुकान पर काम करने वाले एक लड़के को आर्थक और उसके दोस्तों ने पीटा था। आर्थिक रूप से कमजोर लड़के ने मजबूरन मामले की कहीं शिकायत नहीं की थी। हालांकि मारपीट का वीडियो कुछ लड़कों ने बना लिया था। घटना के बाद ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।




डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म में आर्थक के साथ ये बने थे आरोपी



कुशीनगर में डांसरों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों में आर्थक सिंह निवासी बरही कोठी थाना कैंट गोरखपुर, डॉ. विवेक सेठ निवासी फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट थाना चिलुआताल, कृष तिवारी निवासी मेडिकल कॉलेज रोड, नारायण नगरी, सेमरा नंबर-दो, थाना चिलुआताल, अस्वन सिंह निवासी विशुनपुरा थाना पिपराइच, नागेंद्र यादव निवासी मीरा हॉस्पिटल, फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट, चिलुआताल, मलू निवासी शिवपुर-गनेशपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया और अजीत सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर शामिल रहे।




जमानत पर आरोपी, 16 पन्ने में पुलिस ने दाखिल की है चार्जशीट



रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे से असलहे के बल पर डांसरों को लग्जरी गाड़ी से अपहरण कर आरोपियों ने एक घंटे डांस कराने के बाद छेड़खानी की थी और फायरिंग कर दहशत फैलाया था। इसी दौरान खोजते हुए पुलिस पहुंच गई थी। डांसरों की ओर से मजिस्ट्रेट को दिए गए गोपनीय बयान में इसका पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 16 पन्ने में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। घटना में शामिल आठ आरोपी इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर हैं। गोरखपुर से लेकर कुशीनगर तक पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed