{"_id":"6a25dce0ac9c7f7aee0ece9f","slug":"main-accused-lalit-was-made-the-gang-leader-gulriha-police-took-action-now-the-property-will-be-confiscated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1346525-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फर्जी IAS: नौकरी दिलाने और टेंडर के नाम पर करोड़ों की ठगी, लगा गैंगस्टर-अब जब्त होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी IAS: नौकरी दिलाने और टेंडर के नाम पर करोड़ों की ठगी, लगा गैंगस्टर-अब जब्त होगी संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:34 AM IST
सार
जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना ललित किशोर खुद को 'गौरव कुमार सिंह' नामक IAS अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था। उसका साला अभिषेक कुमार खुद को IAS का स्टेनो और परमानंद गुप्ता गनर बताकर भरोसा जीतते थे। गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी ललित किशोर को गिरोह का सरगना बनाया गया है। पुलिस अब आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
1 of 7
फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरकारी नौकरी और ठेके दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी फर्जी आईएएस और उसके गिरोह के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस उनकी चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है।
2 of 7
फर्जी आईएएस ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक कारोबारी के पास से रेलवे स्टेशन पर करीब एक करोड़ रुपये बरामद हुए थे। जांच के दौरान ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया था कि फर्जी आईएएस ने टेंडर के नाम पर भी कारोबारी से रुपये लिए थे।
3 of 7
फर्जी आईएएस ललित किशोर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी मुकुंद माधव की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 10 दिसंबर 2025 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी ललित किशोर, उसके साले अभिषेक कुमार और गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी परमानंद गुप्ता को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फर्जी आईएएस गौरव कुमार सिंह
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.15 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पहचान पत्र, कूटरचित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना ललित किशोर खुद को 'गौरव कुमार सिंह' नामक आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था।
उसका साला अभिषेक कुमार खुद को आईएएस का स्टेनो और परमानंद गुप्ता गनर बताकर भरोसा जीतते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह सरकारी विभागों में पहुंच और प्रभाव का दावा कर बेरोजगार युवाओं और कारोबारियों को नौकरी और ठेका दिलाने का लालच देता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।