सब्सक्राइब करें

साथ खेले, साथ बड़े हुए:तुर्कमानपुर के 3 दोस्तों की राप्ती में डूबकर मौत, एक दूसरे को बचाने में गई तीनों की जान

वाचस्पति पांडेय, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 28 May 2026 11:31 AM IST
सार

राप्ती नदी के किनारे पहुंचे तीनों दोस्तों में सबसे पहले इरफान ने नहाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन गहराई और तेज बहाव का अंदाजा उसे नहीं था। जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए शक्ति और अंश भी बिना सोचे-समझे नदी में कूद पड़े लेकिन गहराई अधिक होने के कारण तीनों ही खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते नदी में समा गए।

विज्ञापन
3 Childhood Friends Drown In Rapti River, Died Trying To Save Each Other In Turkmanpur news in hindi
रोते बिलखते मासूम और मृतक बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तुर्कमानपुर के हांसूपुर मोहल्ले में रहने वाले शक्ति, अंश और इरफान की दोस्ती पूरे इलाके में मिसाल मानी जाती थी। तीनों बचपन से साथ खेलते, साथ स्कूल जाते और हर खुशी-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते थे। मोहल्ले के लोग उन्हें दोस्तों से ज्यादा भाई मानते थे, लेकिन मंगलवार को राप्ती नदी किनारे हुए हादसे ने इस अटूट दोस्ती को हमेशा के लिए दर्दनाक याद में बदल दिया।

3 Childhood Friends Drown In Rapti River, Died Trying To Save Each Other In Turkmanpur news in hindi
नाव से शव को बाहर निकालते टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शक्ति का जन्म 11 मार्च 2012 को हुआ था, जबकि अंश 12 मई 2011 और इरफान 13 मार्च 2010 को इस दुनिया में आए थे। उम्र में बहुत ज्यादा अंतर नहीं था। पड़ोसी सादिया खातून बताती हैं, तीनों बचपन से ही साथ खेलते, साथ स्कूल जाते और साथ ही घर लौटते थे। उनके व्यवहार में जाति-धर्म का कोई भेद नहीं था। वे एक-दूसरे को नाम से नहीं बल्कि भाई कहकर पुकारते थे।
Trending Videos
3 Childhood Friends Drown In Rapti River, Died Trying To Save Each Other In Turkmanpur news in hindi
नदी किनारे बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाल ही में अंश का जन्मदिन मनाया गया था, जिसमें शक्ति और इरफान भी शामिल हुए थे। हंसी-खुशी का वह पल परिवार और दोस्तों के लिए एक यादगार दिन था लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी आखिरी साझा खुशी साबित होगी। दुर्घटना वाले दिन भी तीनों हमेशा की तरह घर से साथ निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 Childhood Friends Drown In Rapti River, Died Trying To Save Each Other In Turkmanpur news in hindi
राप्ती नदी में पहले घंटों बच्चों की तलाश भी की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही घर जैसे माहौल में पले-बढ़े इन तीनों दोस्तों की अर्थी जब एक के बाद एक उठी, तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। लोग यही कहते नजर आए कि बचपन की यह अटूट दोस्ती आखिरकार जिंदगी के सबसे दर्दनाक मोड़ पर भी साथ ही खत्म हो गई।
विज्ञापन
3 Childhood Friends Drown In Rapti River, Died Trying To Save Each Other In Turkmanpur news in hindi
राप्ती नदी से बच्चे का शव लेकर आती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक-दूसरे को बचाने में चली गई तीनों की जान 
मोहल्ले में रहने वाले सुरेश कहते हैं कि राप्ती नदी के किनारे पहुंचे तीनों दोस्तों में सबसे पहले इरफान ने नहाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन गहराई और तेज बहाव का अंदाजा उसे नहीं था। जब वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए शक्ति और अंश भी बिना सोचे-समझे नदी में कूद पड़े लेकिन गहराई अधिक होने के कारण तीनों ही खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते नदी में समा गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed