Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man Lures 15 Year Old Girl to Nepal on Pretext of Making Reels

गोरखपुर: रील बनाने का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी को नेपाल ले गया युवक, छह महीने बाद लौटाने की बात कही

Wed, 25 Nov 2026 07:50 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 25 Nov 2026 07:50 PM IST
सार

किशोरी को रील बनाने का झांसा देकर एक युवक नेपाल ले गया। किशोरी की आरोपी की बहन से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के दौरान दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपनी बहन के नेपाल में मौसी के घर वीडियो बनाने जाने की बात कहकर किशोरी को साथ चलने के लिए राजी किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man Lures 15 Year Old Girl to Nepal on Pretext of Making Reels
वीडियो बनाने के बहाने किशोरी को नेपाल ले गया युवक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई जेनरेटेड

विस्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने की दोस्ती एक परिवार के लिए चिंता की वजह बन गई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को रील बनवाने का झांसा देकर एक युवक नेपाल ले गया। किशोरी के परिजन ने जब युवक से संपर्क किया तो उसने छह महीने बाद उसे वापस लाने की बात कही। इससे परिवार अनहोनी की आशंका से परेशान है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी को लेकर नेपाल चला गया युवक

पीड़ित मां के अनुसार, उनकी बेटी 19 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद पता चला कि शिवम नाम का युवक उसे अपने साथ ले गया है। आरोपी रुस्तमपुर ढाले के नीचे एक कॉलोनी में मां और बहन के साथ किराये के कमरे में रहता है। उसकी बहन और किशोरी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करती थीं। इसी वजह से दोनों की जान-पहचान और दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि शिवम ने किशोरी को बताया कि उसकी बहन नेपाल में मौसी के घर वीडियो बनाने जा रही है और उसे भी साथ चलने के लिए बुलाया है। इसी बहाने वह किशोरी को घर से अपने साथ ले गया। रास्ते में अपनी बहन को वापस भेज दिया और किशोरी को लेकर नेपाल चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजने के लिए कहने पर किया इनकार

किशोरी की मां ने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क कर बेटी को वापस भेजने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। उसने छह महीने बाद किशोरी को वापस लाने की बात कही। इससे परिजन परेशान हैं। रामगढ़ताल थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरी और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed