{"_id":"69cedfadef413d630805f035","slug":"mmmut-wins-23-medals-in-hbtus-annual-sports-festival-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277540-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एचबीटीयू के वार्षिक खेल महोत्सव में एमएमएमयूटी ने जीते 23 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एचबीटीयू के वार्षिक खेल महोत्सव में एमएमएमयूटी ने जीते 23 मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक खेल महोत्सव 'आगाज 2026' का आयोजन 29 से 31 मार्च के बीच किया गया था
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 48 छात्र-छात्राओं के दल ने एचबीटीयू, कानपुर की ओर से आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव 'आगाज 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
गोरखपुर की टीम ने एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बैडमिंटन और अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि सूचना प्रौद्योगिकी प्रथम वर्ष की छात्रा सुरभि कुमारी रहीं, जिन्होंने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर ‘सर्वश्रेष्ठ महिला चैंपियन’ का खिताब हासिल किया। एथलेटिक्स में भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में निशु यादव, सुरभि यादव, स्मृता गोंड और आन्या यादव ने विभिन्न दौड़ और रिले प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 200 मीटर रिले में महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, पुरुष वर्ग में दीपक वर्मा और आलोक दुबे ने भी कई स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।
टीम खेलों में भी विश्वविद्यालय का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। महिला वॉलीबॉल टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की कप्तान प्रेरणा सिंह और उपकप्तान बरखा वाजपेयी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय दिखाया। इसके अलावा बैडमिंटन मिक्स डबल्स में जयवीर तंवर और अंशिका सिंह की जोड़ी ने स्वर्ण, जबकि शिखर आत्रेय और दिव्यांशी की जोड़ी ने रजत पदक जीता। पुरुष क्रिकेट और वॉलीबाल टीमों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
Trending Videos