फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan met the family of the victim of Gorakhpur Mohaddipur road accident.

मोहद्दीपुर सड़क हादसा: सांसद रवि किशन ने परिजनों से की मुलाकात, कहा-‘हम हर सम्भव मदद के लिए तैयार हैं’

Mon, 09 Dec 2024 05:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 05:23 PM IST
सार

सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को मोहद्दीपुर निवासी विक्रांत सिंह के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में मैं और हमारी सरकार आपके साथ खड़े हैं। हर प्रकार की सहायता  और आवश्यकता, मैं हर संभव मदद करूंगा।

विज्ञापन
MP Ravi Kishan met the family of the victim of Gorakhpur Mohaddipur road accident.
सांसद रवि किशन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहद्दीपुर में 6 दिसंबर की रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है।  
विज्ञापन

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को मोहद्दीपुर निवासी विक्रांत सिंह के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में मैं और हमारी सरकार आपके साथ खड़े हैं। हर प्रकार की सहायता  और आवश्यकता, मैं हर संभव मदद करूंगा।"  
विज्ञापन


सांसद ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिवार को सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक और सामाजिक मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को सभी प्रकार की सहायता समय पर और पूरी तरह से मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सांसद रवि किशन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों, विशेषकर एक बच्चे और महिला के इलाज के लिए सक्रियता दिखाई। उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता की और घायलों के इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा, 'घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की आवश्यकता है यदि तो मुझे तुरंत सूचित करें।' 


रवि किशन ने घायल बच्चे और महिला के इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि उनका स्वास्थ्य प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों से यह भी कहा कि इलाज में उच्चतम मानकों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed