{"_id":"5fb57c948ebc3e9b8505823a","slug":"mp-ravi-kishan-will-help-the-young-woman-trapped-in-gwalior-gorakhpur-city-news-gkp373652956","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में फंसी युवती की मदद के लिए सांसद रवि किशन ने बढ़ाया हाथ, परिजनों से नाराज होकर निकली थी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में फंसी युवती की मदद के लिए सांसद रवि किशन ने बढ़ाया हाथ, परिजनों से नाराज होकर निकली थी लड़की
Fri, 20 Nov 2020 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
सदर सांसद रवि किशन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फंसी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर की युवती की मदद भाजपा सांसद रवि किशन करेंगे। इस सिलसिले में सांसद ने युवती के परिजनों से बात भी की है। जल्द ही युवती के ग्वालियर से गोरखपुर आने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
शाहपुर डेयरी कॉलोनी की युवती पिछले डेढ़ महीने से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल स्थित सेंटर में रह रही है। सांसद के मीडिया प्रभारी पवन दुबे ने बताया कि परिजनों से विवाद के बाद युवती घर से चली गई थी। वह भटकते हुए ग्वालियर रेलवे स्टेशन जा पहुंची। इसी बीच चाइल्ड लाइन के काउंसलर ने युवती का नाम व पता पूछा। जब लगा कि युवती भटककर आई है तो उसने युवती को जयारोग्य अस्पताल स्थित सेंटर पहुंचा दिया।
काउंसलर ने ही पांच अक्तूबर को फोन करके युवती के घर वालों को जानकारी दी, लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से परिजन युवती को ग्वालियर से नहीं ला सके। भाजपा कार्यकर्ता ने मामले की जानकारी सांसद को दी तो उन्होंने युवती के परिजनों से बात की और कहा कि जल्द ही युवती को सकुशल गोरखपुर लाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ब्यूरो