फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On-board AC escorting staff will face no difficulty regarding accommodation at outstations.

Gorakhpur News: आउट स्टेशन पर ऑन-बोर्ड एसी एस्कॉर्टिंग स्टाफ को ठहरने में नहीं होगी दिक्कत

Mon, 10 Aug 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
On-board AC escorting staff will face no difficulty regarding accommodation at outstations.
गोरखपुर। अब ड्यूटी के दौरान ऐसे आउट स्टेशनों पर जहां रनिंग रूम में एसी एस्कॉर्टिंग स्टाफ के ठहरने की सुविधा नहीं है, उन्हें आईएसएफ कोच में ही सुविधा दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक, विद्युत इंजीनियरिंग दिवाकर कुमार ने इसके लिए कोच में चार्जिंग पॉइंट, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसी एस्कॉर्टिंग स्टाफ की सुविधाओं को लेकर पीएनएम बैठक में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन ने प्रमुखता से उठाया था। पांच अगस्त 2026 को रेलवे बोर्ड के निदेशक, विद्युत इंजीनियरिंग ने जारी पत्र में दोनों यूनियनों का हवाला देते हुए कहा कि
विज्ञापन

जब तक रेलवे स्टेशनों पर रनिंग रूम या टीटीई रेस्ट रूम का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक ज़ोनल रेलवे द्वारा उपलब्ध कराए गए आईसीएफ एसी कोचों का उपयोग विश्राम कक्ष के रूप में किया जाएगा। एनआईआएफ के सहायक महामंत्री एवं पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि एसी एस्कॉर्टिंग स्टाफ की समस्याओं को लगातार उठाया जा रहा था, अब उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed