फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Outrage erupts over contractor's murder; Gorakhpur-Maharajganj four-lane highway blocked for two and a half hours.

Gorakhpur News: ठेकेदार की हत्या पर फूटा आक्रोश, ढाई घंटे गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन जाम

Mon, 10 Aug 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Outrage erupts over contractor's murder; Gorakhpur-Maharajganj four-lane highway blocked for two and a half hours.

विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द गांव में शनिवार को हुए ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में रविवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आक्रोश भड़क उठा। अधिवक्ताओं व समर्थकों ने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे बाद डीएम-एसएसपी के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
रविवार को अधिवक्ता के पिता और बिजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम सुबह 11:50 बजे शुरू हुआ और करीब 12:40 बजे तक चला। इससे पहले ही करीब 11:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस के सामने सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता और समर्थक जुट गए और फोरलेन जाम कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर कुछ देर के लिए यातायात बहाल हुआ लेकिन पोस्टमार्टम शुरू होते ही दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने फिर दोनों लेन पर आवागमन रोक दिया। केवल एंबुलेंस को निकलने दिया गया। महराजगंज की ओर से आ रही एडीएम की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया और धक्का देकर वापस भेज दिया। कुछ देर बाद एसपी दक्षिणी मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें भी लौटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसी जनपद के जिला जज की गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियों ने रोककर वापस कर दिया। करीब डेढ़ बजे एसपी सिटी निमिष पाटील मौके पर पहुंचे। उन्हें भी प्रदर्शनकारियों के विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी लगातार डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि दोनों अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर वार्ता करने तक किसी अन्य अधिकारी से बातचीत नहीं की जाएगी।
----
मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान लोग हत्यारोपियों को फांसी देने, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने और सिकरीगंज थाने के पूरे स्टाफ को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। करीब 2:10 बजे डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के सामने अपना मांगपत्र रखा। अधिकारियों की ओर से मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

---
ढाई घंटे प्रभावित रहा यातायात
जाम के कारण गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर करीब ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को स्पोर्ट्स कॉलेज से झुंगिया चुंगी की ओर जाने वाले रास्ते से निकाला गया। हालांकि वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन बेहद धीमी गति से चलता रहा। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed