फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pipraich MLA's mobile hacked; hacker starts asking people for money.

Gorakhpur News: पिपराइच के विधायक का मोबाइल हैक, लोगों से रुपये मांगने लगे हैकर

Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pipraich MLA's mobile hacked; hacker starts asking people for money.
गुलरिहा। पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह का मोबाइल फोन सोमवार को हैक होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हैकरों ने विधायक के नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे और रुपये की मांग की। जानकारी मिलते ही विधायक की ओर से सोशल मीडिया सेल के माध्यम से लोगों को सावधान किया गया। विधायक के नंबर से आने वाले किसी संदेश या कॉल पर ऑनलाइन भुगतान नहीं करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार को विधायक एक कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया। उसमें एक लिंक भेजा गया था। आशंका है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद विधायक के प्रतिनिधि के मोबाइल पर लोगों के फोन आने लगे। उन्होंने बताया कि विधायक के नंबर से उन्हें संदेश भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक को मोबाइल हैक होने की जानकारी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आगाह किया गया। लोगों से कहा गया कि विधायक के नंबर से रुपये मांगने वाला कोई संदेश या कॉल आने पर किसी तरह का भुगतान न करें। विधायक की ओर से लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और ऐसे संदेशों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी ऑनलाइन लेनदेन से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर इसकी पुष्टि करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed