सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power outage in Sainik Bihar Colony in Gorakhpur for over 30 hours

Gorakhpur News: सैनिक बिहार कॉलोनी में 30 घंटे से ज्यादा बिजली गुल...गर्मी से बिलबिला उठे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार

नंदानगर के सैनिक विहार में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आई आंधी व पानी के दौरान पेड़ गिरने से सात बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी रात में कुछ कार्य जरूर किए लेकिन मंगलवार शाम तक भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे करीब 30 घंटे से अधिक समय तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों के इनवर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए।

Power outage in Sainik Bihar Colony in Gorakhpur for over 30 hours
पादरी बाजार कॉलोनी में टूटा बिजली का खंभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच शहर और आसपास के कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। नंदानगर के सैनिक विहार में सोमवार दोपहर से बिजली गुल होने के कारण करीब 200 घरों के लोग पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान रहे।
Trending Videos


मंगलवार रात आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लो-वोल्टेज से लोग देर रात तक परेशानी झेलते रहे। इधर, आदित्यपुरी, खोराबार और अन्य क्षेत्रों में भी तय समय से ज्यादा बिजली कटौती व बार-बार बिजली के आने व जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदानगर के सैनिक विहार में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे आई आंधी व पानी के दौरान पेड़ गिरने से सात बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी रात में कुछ कार्य जरूर किए लेकिन मंगलवार शाम तक भी मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका।

इससे करीब 30 घंटे से अधिक समय तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों के इनवर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए। मोटर नहीं चल पाने से पानी का संकट भी गहरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल होने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है।

गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, आदित्यपुरी क्षेत्र में भी बिजली के खंभे में दिक्कत आने से कुछ घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। एसडीओ शाहपुर वीके जायसवाल ने बताया कि खंभे लगाने का कार्य हो रहा था, जिससे बिजली बाधित रही।

वहीं, खोराबार क्षेत्र में घोषित शटडाउन अवधि से अधिक समय तक बिजली कटने की शिकायतें सामने आईं। खोराबार के जेई ने बताया कि कार्य होने के कारण बिजली कटी थी। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में भी दिनभर बिजली की आवाजाही जारी रही, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन

वहीं मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि आंधी के दौरान खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई थीं। नंदानगर क्षेत्र में टूटे खंभों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, बिजली जल्द बहाल होगी। तकनीकी कारणों से कुछ और भी क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे सामान्य कर दिया गया है।

बोले लोग
सोमवार दोपहर से ही खंभे टूटे हैं। बिजली निगम के कर्मचारियों को इसे कम समय में ही ठीक कर देना चाहिए था। मंगलवार तक भी यह ठीक नहीं हुआ। गर्मी में हाल-बे-हाल है। पानी नहीं है, इंवर्टर भी बैठ गया है। रात में बिजली आई तो लो-वोल्टेज के चलते पंखे रेंगते नजर आए: शिवानंद त्रिपाठी, सैनिक विहार कॉलोनी, सेक्टर-बी

यहां पर खंभे को ठीक करने में काफी देरी हो रही है। मोबाइल भी बैठ रहा है। घर के अंदर गर्मी ज्यादा है तो इधर उधर पेड़ के नीचे समय बिता रहे हैं। बहुत ही बुरा हाल गर्मी में बिजली जाने से है, पूरी दिन चर्या प्रभावित है। रात में भी नहीं सो पाए हैं: अशोक शाही, पूर्व सैनिक, सैनिक विहार कॉलोनी, सेक्टर-बी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed